Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सुप्रीम कोर्ट ने PMLA मामले में ठेकेदार रिशु श्री की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के ठेकेदार रिशु श्री को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम राहत देते हुए ईडी की गिरफ्तारी पर 10 नवंबर तक रोक लगा दी है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पहले हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है.

mumbai train blast case-supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के ठेकेदार रिशु श्री को अंतरिम राहत दे दिया है. कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह आदेश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता सीधे सुप्रीम कोर्ट आने के बजाए पहले राहत के लिए संबंधित हाई कोर्ट जाने को कहा है.

PMLA की धाराओं पर उठा सवाल

कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 10 नवंबर तक ईडी रिशु श्री के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी. कोर्ट 10 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने दलील दी कहा कि यह रिट याचिका व्यक्तिगत राहत के लिए नहीं बल्कि पीएमएलए के कुछ प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है.

रिशु श्री की कंपनियों पर ED की नजर

वही ईडी की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि रिशु श्री और उनकी कंपनियां बिहार सरकार के कई विभागों-जैसे जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शहरी विकास, भवन निर्माण, शिक्षा और ग्रामीण कार्य विभाग में ठेकेदार या उपठेकेदार के रूप में कार्यरत हैं. ईडी के मुताबिक इन कंपनियों ने अवैध व्यक्तिगत लाभ के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर निविदा प्रक्रिया में हेराफेरी की है.

ईडी ने जून 2025 में रिशु श्री से जुड़े ठिकानों पर बिहार के नौ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था. तलाशी के दौरान एजेंसी ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त करने का दावा किया था.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर महिला टीचर को नौकरी से निकाले जाने पर मुआवजा देने का आदेश दिया

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital