Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पानी जैसी दिखती पैकेजिंग, अंदर व्हिस्की; सुप्रीम कोर्ट में ट्रेडमार्क विवाद हुआ हाइलाइट

सुप्रीम कोर्ट में दो शराब कंपनियों के बीच ट्रेडमार्क विवाद के दौरान मजेदार और चिंताजनक दृश्य देखने को मिला. कोर्ट को शराब की बोतल और टेट्रा पैक दिखाए गए, जो स्कूल में आसानी से ले जाया जा सकता था.

Supreme Court

ट्रेडमार्क को लेकर दो शराब कंपनियों के बीच चल रहा विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प नजारा देखने को मिला है. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को पहले शराब की बोतल दिखाई गई और उसके बाद शराब वाले टेट्रा पैक. जिसपर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने हैरानी जताते हुए कहा कि इसे स्कूल में आसानी से ले जाया जा सकता है.

यह मामला ब्रांडिंग और उत्पाद प्रस्तुति के कानूनी पहलुओं को उजागर करता है. कोर्ट ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि अंदर की सामग्री बाहर के जैसी नही होगी. मतलब बोतल बाहर से साफ पानी की तरह ही नजर आ रही थी. इसी पर जस्टिस सूर्यकांत ने मजाकिया लहजे में कहा. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने फिर टेट्रा पैक तैयार दिखाया, जिनमें व्हिस्की बेची जा रही है. जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा यह क्या है? जूस. इसपर रोहतगी ने कहा कि व्हिस्की हैं.

ट्रेडमार्क और पैकेजिंग पर विवाद

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मैंने ऐसा पहली बार देखा हैं. इसे स्कूल के अंदर आसानी से ले जाया जा सकता है. इसको कोई भी नहीं समझ सकता है कि यह शराब है या फिर पानी. ट्रेडमार्क का यह दो शराब कंपनियों के एक जैसे ट्रेडमार्क और पैकेजिंग से जुड़ा हैं. पेरनोड रिकॉर्ड ने इंदौर की एक अदालत द्वारा पारित उस आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसने कथित ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में अन्य कंपनी के खिलाफ अस्थायी रोक जारी करने के आवेदन को खारिज कर दिया था.

पेरनोड रिकर्ड ने आरोप लगाया है कि जेके इंटरप्राइजेज ने उनके ट्रेडमार्क की नकल की है और ट्रेडमार्क लंदन प्राइड के तहत अपनी व्हिस्की का निर्माण और बिक्री कर रही हैं. हाई कोर्ट ने पेरनोड की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि निचली अदालत ने यह मानने में कोई गलती नहीं की है कि जेके इंटरप्राइजेज के ट्रेडमार्क में याचिकाकर्ता कंपनी के ट्रेडमार्क से कोई समानता नहीं पाई गई.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर 21 नवंबर को करेगा सुनवाई

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital