Bharat Express DD Free Dish

चुनाव आयोग के बाहर विरोध प्रदर्शन, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन समेत 10 नेताओं को कोर्ट का समन

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन के मामले में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन समेत 10 नेताओं को समन जारी किया है. सभी को 30 अप्रैल को अदालत में पेश होने का आदेश मिला है.

Rouse Avenue Court

राउज एवेन्यू कोर्ट

प्रतिबंध के बावजूद भारत के चुनाव आयोग के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, साकेत गोखले, सागरिका घोष व नेता विवेक गुप्ता, अर्पिता घोष, डा. शांतनु सेन, अबीर रंजन बिास, सुदीप राहा समेत 10 को समन जारी किया है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य जुडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने सभी को समन जारी कर 30 अप्रैल को पेश होने को कहा है. मजिस्ट्रेट ने यह समन दिल्ली पुलिस की आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए जारी किया है. उन नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव आयोग के आसपास धारा 144 लगने के बावजूद 8 अप्रैल, 2024 को चुनाव आयोग के बाहर बैनर व पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन किया है.

उन्हें प्रदर्शन करने से रोका भी गया और प्रतिबंधित क्षेत्र होने की बात भी कही गई, उसके बावजूद नेताओं ने प्रदर्शन किया है. इससलिए उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 145 सहित 34 के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जाए. इसको लेकर संसद मार्ग थाना ने आरोप पत्र दाखिल किया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के लिए ‘हीट एक्शन प्लान’ जारी, तीन हजार वाटर एटीएम, कूलिंग शेल्टर देंगे लोगों को राहत

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read