Bharat Express DD Free Dish

गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी ‘लेडी डॉन’ जोया खान को लगा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत

पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप लालेर ने गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

Patiala House Court

गैंगेस्टर हाशिम बाबा की पत्नी और लेडी डॉन जोया खान को पटियाला हाउस कोर्ट से झटका लगा है. पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप लालेर ने जोया खान की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर है लिहाजा फिलहाल जमानत देना उचित नही होगा.

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि यह एक सुनियोजित हत्या की साजिश थी, जिसके तहत नादिर शाह की सार्वजनिक स्थान पर गोली मारकर हत्या की गई थी. अदालत ने कहा कि जोया खान के खिलाफ मौजूद आरोप केवल सहायक भूमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि वह साजिश का सक्रिय हिस्सा दिखाई देती है. अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपित ने गवाहों को शूटरों के संबंध में निर्देश दिए, हत्या की योजना पर हुई चर्चाओं में भाग लिया और हत्या के बाद मामले को छीपाने के प्रयास किए. इसके अलावा उसके घर से एक हथियार भी बरामद हुआ है, जो उसके खिलाफ आरोपों को और मजबूत करता है.

जोया खान के पास से 270 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया था, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपया है. ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में जिम संचालक नादिर शाह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे. पुलिस मामले में पहले ही 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

हाशिम बाबा गैंग पर हत्या की साजिश का आरोप

आरोपों के मुताबिक इस वारदात को गैंगेस्टर हाशिम बाबा गैंग ने अंजाम दिया था. हाशिम बाबा फिलहाल जेल में बंद है. दिल्ली पुलिस का दावा था कि जेल में बंद हाशिम बाबा का पूरा गैंग उसकी पत्नी जोया खान संभाल रही थी और नादिर शाह हत्याकांड में भी उसकी भूमिका सामने आई है. पुलिस की माने तो सभी आरोपी ऐप-आधारित एन्क्रिप्टेड कॉल के माध्यम से बातचीत कर रहे थे.

बता दें कि जोया खान हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी है, जबकि खुद उसकी यह दूसरी शादी थी. साल 2014 में पहली शादी के बाद उसका तलाक हो गया था, जिसके बाद वह हाशिम बाबा के करीब आई.दोनों पड़ोसी थे. धीरे-धीरे यह नजदीकियां बढ़ी और फिर 2017 में दोनों ने शादी कर ली.

ये भी पढ़ें: जयपुर पोलो ग्राउंड को केंद्र सरकार ने अपने कब्जे में लिया, कोर्ट ने बेदखली पर रोक लगाने से किया था इनकार

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read