Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

शादी के दिन दिखना है सबसे खूबसूरत, तो ट्राई करें ये 5 एवरग्रीन ब्राइडल हेयरस्टाइल

Wedding Hairstyle: शादी के दिन हर दुल्हन सबसे खूबसूरत और रॉयल दिखना चाहती है. ऐसे में गजरा बन, सॉफ्ट कर्ल्स और ब्रेडेड बन जैसी ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल बेहतरीन विकल्प हैं. अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है, तो ये 5 एवरग्रीन ब्राइडल हेयरस्टाइल आपके वेडिंग लुक को खास और आकर्षक बना सकती हैं.

Bridal Hairstyle Ideas

Bridal Hairstyle Ideas

Bridal Hairstyle Ideas: हर लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत और खास नजर आए. इसके लिए दुल्हन अपने आउटफिट से लेकर मेकअप और ज्वेलरी तक हर चीज का खास ध्यान रखती है. लेकिन ब्राइडल लुक में हेयरस्टाइल की भी अहम भूमिका होती है. आजकल मॉडर्न हेयरस्टाइल के साथ ट्रेडिशनल बन, गजरा और कर्ल्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं. ये हेयरस्टाइल दुल्हन को रॉयल और एलिगेंट लुक देते हैं. अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है और आप अपने लिए परफेक्ट हेयरस्टाइल तलाश रही हैं, तो ये 5 एवरग्रीन ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं.

1. गजरा बन हेयरस्टाइल से पाएं ट्रेडिशनल लुक

शादी के लिए गजरा बन हेयरस्टाइल कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता. इसमें बालों को अच्छी तरह बांधकर पीछे की तरफ लो बन बनाया जाता है और उसके चारों ओर सफेद मोगरे या चमेली का गजरा लगाया जाता है. यह हेयरस्टाइल बनारसी साड़ी, सिल्क साड़ी और ट्रेडिशनल ब्राइडल लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगता है.

2. सॉफ्ट कर्ल्स से पाएं ग्लैमरस लुक

अगर आप शादी के दिन बाल खुले रखना चाहती हैं तो सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल चुन सकती हैं. इसमें बालों को हल्के कर्ल्स दिए जाते हैं, जिससे बालों में वॉल्यूम और खूबसूरत लुक आता है. इसे मांग टीका, पासा या खूबसूरत हेयर पिन के साथ स्टाइल कर सकती हैं.

3. ब्रेडेड बन हेयरस्टाइल देगा रॉयल लुक

अगर आपको ट्रेडिशनल और रॉयल लुक पसंद है तो ब्रेडेड बन एक अच्छा विकल्प है. इसमें बालों की चोटी बनाकर उसे खूबसूरती से बन में सेट किया जाता है. आप इसमें गोल्डन हेयर एक्सेसरीज, छोटे फूल या कुंदन पिन लगा सकती हैं. यह हेयरस्टाइल हैवी ब्राइडल ज्वेलरी और लहंगे के साथ खूब जंचता है.

4. स्लीक लो बन से मिलेगा एलिगेंट लुक

अगर आप शादी में मिनिमल और क्लासी लुक चाहती हैं तो स्लीक लो बन ट्राई करें. इसमें बालों को बीच से मांग निकालकर पीछे की तरफ अच्छी तरह सेट किया जाता है और गर्दन के पास लो बन बनाया जाता है. यह हेयरस्टाइल हैवी नेकलेस, चोकर और बड़े ईयररिंग्स के साथ बेहद खूबसूरत लगता है. इसके साथ मांग टीका या माथा पट्टी भी पहन सकती हैं.

5. फ्लोरल ब्रेड हेयरस्टाइल से दिखें सबसे अलग

अगर आप अपनी शादी में कुछ अलग लेकिन ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो फ्लोरल ब्रेड हेयरस्टाइल चुन सकती हैं. इसमें बालों की लंबी चोटी बनाई जाती है और उसे छोटे-छोटे फूलों से सजाया जाता है. आप सफेद मोगरे, गुलाब या रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह हेयरस्टाइल खासतौर पर पारंपरिक ब्राइडल आउटफिट के साथ बेहद आकर्षक लगता है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism