Bharat Express DD Free Dish

लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों में बढ़ रहा गर्दन का दर्द, क्या दिमाग तक हो सकता है असर?

Cervical pain: लंबे समय तक बैठकर काम करने और मोबाइल-लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करने से सर्वाइकल दर्द बढ़ रहा है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे सिरदर्द और चक्कर आ सकते हैं लेकिन दिमाग को स्थायी नुकसान नहीं होता. जानिए लक्षण और बचाव के तरीके.

Cervical pain: आजकल गर्दन का दर्द यानी सर्वाइकल पेन आम हो गया है. लंबे समय तक कंप्यूटर पर बैठकर काम करने वाले या मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोग अक्सर इस समस्या से जूझते हैं. कई मरीज बताते हैं कि उन्हें सिर में भी लगातार दर्द रहता है, जिससे चिंता बढ़ जाती है.

विशेषज्ञ की राय

दिल्ली के विशेषज्ञ कहते हैं कि सर्वाइकल की वजह से गर्दन की हड्डियों और डिस्क में बदलाव आने लगता है. इससे नसों और ब्लड फ्लो पर दबाव पड़ सकता है. यही दबाव सिर तक पहुंचकर दर्द पैदा करता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि दिमाग को कोई स्थायी नुकसान होगा या कोई गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी होगी.

लक्षण जो न करें नजरअंदाज

बार-बार सिरदर्द होना, सिर भारी लगना, गर्दन के आसपास दर्द बढ़ते रहना और हल्के चक्कर आना ये संकेत बताते हैं कि सर्वाइकल का असर सिर तक जा रहा है. अक्सर लोग इसे सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति बिगड़ सकती है.

क्यों हो सकता है खतरनाक?

डॉ. बताते हैं कि लगातार बढ़ता दर्द नसों पर दबाव डाल सकता है. इससे माइग्रेन जैसी समस्या ट्रिगर हो सकती है. कुछ लोगों में यह परेशानी ज्यादा गंभीर रूप ले सकती है.

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

बचाव के उपाय

  • विटामिन डी और बी12 का स्तर सही रखें
  • काम करते समय हर 30-40 मिनट में ब्रेक लें
  • गर्दन की हल्की एक्सरसाइज करें
  • स्क्रीन को आंखों के लेवल पर रखें

    Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read