कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
छठ के व्रत के दौरान नहीं होगी पानी की कमी
Chhath Puja 2023: आज से छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है. सभी श्रद्धालुओं ने अभी से पूरी तैयारी शुरु कर दी है. यह पर्व दिवाली के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाता है. इस बार यह पूजा आज यानि 17 से 20 नवबंर तक की जाएगी. माना जाता है कि छठ पूजा में रखा जाने वाला व्रत काफी कठीन होता है.
इसलिए जरुरी है कि महिलाएं छठ पूजा के लिए पहले से ही अपने हेल्थ पर ध्यान दें ताकि व्रत के दौरान फिट रह सकें. कई बार तो महिलाओं की व्रत रखने से तबियत भी खराब हो जाती है. ऐसे में इस तरह की परेशानी से बचने के लिए यहां दिए गए टिप्स को आप आजमा सकते हैं ये न सिर्फ आपको थकान से दूर रखेंगे बल्कि आपके शरीर में ताकत भी बनी रहेंगी.
छठ व्रत रखने से पहले शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए जूस पीना भी जरूरी होता है, लेकिन याद रहे जूस को घर में ही बनाए बाहर का न पीएं. जूस पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलती है और कमजोरी की समस्या नहीं होती है.
नींबू पानी के सेवन से प्यास कम लगती है और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है, इसलिए कहते हैं कि हर व्रती को व्रत के पहले नींबू पानी जरुर पीना चाहिए. इसके अलावा इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं.
छठ का व्रत रखने से थोड़े दिन पहले से ही नारियल पानी जरूर पीना चाहिए , इससे शरीर को एनर्जी मिलने के साथ शरीर में पानी की कमी दूर होती है. नरियल पानी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी जिससे शरीर की कमजोरी दूर होती है.
छाछ में इम्यूनिटी मजबूत करने की ताकत होती है, व्रत रखने से पहले छाछ पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती. छाछ के सेवन से पाचन तंत्र की समस्यां भी दूर रहती है.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…