Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या आपके भी कम उम्र में चढ़ गया है चश्मा? तो इन चीजों को डाइट में करें शामिल, नहीं बढ़ेगा नंबर

अगर आपकी आंखों पर भी कम उम्र में ही चश्मा चढ़ गया है तो आपको कुछ खास फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए. ये फूड्स ना केवल आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे बल्कि यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा पहुंचाएगे.

Foods For Eye Health: अगर कम उम्र में ही आपकी आंखें कमजोर हो गई हैं और चश्मा लगाना पड़ रहा है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. आंखों की रोशनी को सुधारने और उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए कुछ खास खाद्य पदार्थ आपकी मदद कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि ये फूड्स ना केवल आपकी आंखों के लिए, बल्कि दिल और शरीर के अन्य हिस्सों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं.

आंखें और दिल दोनों के लिए जरूरी

डॉक्टर की मानें तो लो फैट डाइट और पौष्टिक आहार आंखों के साथ-साथ दिल के लिए भी जरूरी है. हमारी आंखें शरीर की सबसे बारीक धमनियों पर निर्भर करती हैं, जबकि दिल बड़ी धमनियों पर. जब ये धमनियां स्वस्थ होती हैं, तो आंखों को भी सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषण मिलता है.

आंखों की सेहत के लिए जरूरी है विटामिन A

आंखों की रोशनी बनाए रखने में विटामिन ए की अहम भूमिका होती है. रेटिना को रोशनी को पहचानने और चित्र में बदलने के लिए इस विटामिन की जरूरत होती है. विटामिन ए की कमी से आंखों में सूखापन आने लगता है.

ये भी पढ़ें: चटनी-सूप का स्वाद बढ़ाने का साथ-साथ इस छोटे से पौधे में छुपा है सेहत का राज, जानिए क्या है फायदें

इन चीजों से मिलेगा विटामिन ए

  • गाजर
  • शकरकंद
  • खरबूजा
  • खुबानी

विटामिन C – आंखों की सुरक्षा का कवच

विटामिन सी एक मजबूत एंटीऑक्सिडेंट है. यह शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाता है, जो तले हुए खाने, धूम्रपान और सूरज की तेज रोशनी से पैदा होते हैं. ये फ्री रैडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और आंखों की सेहत बिगाड़ सकते हैं. विटामिन सी कोशिकाओं को रिपेयर करने और बढ़ाने में मदद करता है.

इन फलों और सब्जियों में है भरपूर विटामिन C

  • संतरा
  • कीनू
  • अंगूर
  • नींबू
  • स्ट्रॉबेरी
  • टमाटर
  • लाल शिमला मिर्च
  • आड़ू

इन बातों का रखे ध्यान

अगर आप अपनी आंखों की सेहत को लेकर सजग हैं, तो आज से ही अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें. साथ ही, समय-समय पर आंखों की जांच कराते रहें और स्क्रीन टाइम को सीमित करें. एक हेल्दी लाइफस्टाइल आपकी आंखों को भी स्वस्थ रखेगी.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital