Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Hindi Diwas 2023: हिंदी दिवस पर भेजें अपनों को ये खास शुभकामना संदेश

Hindi Diwas 2023: इस खास मौके पर अपने मित्रों, करीबियों और परिचितों के अलावा अन्य लोगों को बधाई संदेश दे सकते हैं.

Hindi Diwas 2023: प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाता है. भारत में बोली जाने वाली सभी भाषाओं में हिंदी सबसे धिक बोली जाने वाली भाषा है. वहीं दुनियाभर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में भी हिंदी भाषा चौथे स्थान पर आती है. हिंदी दिवस के दिन हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस खास मौके पर अपने मित्रों, करीबियों और परिचितों के अलावा अन्य लोगों को बधाई संदेश दे सकते हैं. इसके लिए आप हिंदी दिवस के दिन इन बधाई संदेशो का उपयोग कर सकते हैं.

हिंदी दिवस 2023 पर दें ये शुभकामना संदेश (Hindi Diwas 2023 Wishes)

हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,
यह मातृभूमि पर मर मिटने की शक्ति है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं..

हम सब मिलकर दे सम्मान,
निज भाषा पर करें अभिमान,
हिंदुस्तान के माथे की बिंदी,
जन-जन की आत्मा बने हिंदी.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं..

कबीर का गायन है हिंदी,
सरल शब्दों में कहा जाए,
तो जीवन की परिभाषा है हिंदी.
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जैसे रंगों के मिलने से खिलता है बसंत,
वैसे भाषाओं की मिश्री सी बोली है हिंदी
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं,
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

वक्ताओं की ताकत है हिंदी भाषा,
लेखक का अभिमान है हिंदी भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं..

हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है,
हिंदुस्तान हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है.
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

संस्कृत की एक लाड़ली बेटी है ये अपनी हिंदी
बहनों को साथ लेकर चलती है ये अपनी हिंदी
सुंदर, मनोरम, मीठी, मधुर और सरल है ये हिंदी
ओजस्विनी, मनमोहिनी और बड़ी अनूठी है ये हिंदी.

हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

हम सब मिलकर दे सम्मान,
निज भाषा पर करें अभिमान,
हिंदुस्तान के माथे की बिंदी,
जन-जन की आत्मा बने हिंदी.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं..

इसे भी पढ़ें: Weight Loss: वजन घटाकर पतला बना देगी योगी डाइट, ऐसे करें सेवन

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हम सब का अभिमान है हिंदी,
भारत देश की शान है हिंदी.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं..



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital