Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Home Remedies of Diabetes: ब्लड शुगर लेवल को तुरंत कंट्रोल करती है ये घरेलु औषधियां, जानें क्या है इसके उपाय

मेथी के बीज विशेष रुप से फाइबर, प्रोटीन और अन्य पौषक तत्व होते हैं जो शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

Diabetes

प्रतीकात्मक तस्वीर

Home Remedies of Diabetes: कहते हैं कि डायबिटीज का पेसेंट बनने के बाद लोगों के लाइफ में बहुत सारी परेशानियां आ जाती हैं. तब खान-पान को लेकर बहुत अधिक सोचना पड़ता है और सर्तक रहना पड़ता है. लेकिन, इसके बावजूद भी कई लोग लापरवाही करते है जो बल्ड शूगर के बढ़ने का कारण बन जाता है. जैसे कि हमारे देश में लोगों को चावल खाना बहुत पसंद है. लगभग हर स्टेट और कल्चर में चावल डेली डायट का हिस्सा है. लेकिन डायबिटीज होने के बाद चावल भी सोच समझकर खाना पड़ता है. ये उन लोगों के लिए ज्यादा हानिकारक होता है जो लोग चावल खाना बेहद पसंद करते है. पर क्या आप जानते है कि मधुमेंह एक साइलेंट किलर बीमारी है. इतना ही नहीं देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज के मरीज है और ये संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. इसे स्वस्थ आहार और व्यायाम से ही ठीक किया जा सकता है. बल्ड शुगर का बढ़ना डायबिटीज का सबसे खतरनाक और सामान्य लक्षण है.

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इसका सबसे सीधा सा जबाव है कि मधुमेह के रोगियों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए. आपको बता दें कि खाद्द पदार्थो को उनके मूल्य के अनुसार जीआई रैकिंग दी जाती है. जिनका जीआई मान 55 या उससे कम होता है वे खाद्द पदार्थ रक्त में ग्लूकोज को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं. जबकि 70 से अधिक जीआई मूल्य वाले खाद्द पदार्थ है जो तेजी से बल्ड शुगर को बढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज मरीजों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें, चाहे जितना खा लें नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

डायबिटीज कैसे कंट्रोल करे

करेला में मौजूद चिकित्सात्मक गुणों के कारण इसे मधुमेह के लिए उपयोगी माना जाता है. इसके रस में मौजूद वीटामिन सी, बी कॉम्पलेक्स, कैल्शियम और पौटेशियम आदि मधुमेह को कंट्रोल करने में मदद करता है.

मेथी के बीज

मेथी के बीज विशेष रुप से फाइबर, प्रोटीन और अन्य पौषक तत्व होते हैं जो शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

जामुन की गुठली

जामुन की गुठली में विशेष रुप से अन्तोसियनिन होता है जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसके अलावा जामुन की गुठली में वीटामिन सी, पौटेशियम और फाइबर आदि मौजूद होते है जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital