Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Desi Ghee के फायदे जानकर क्रीम को भूल जाएंगे आप, एक बूंद से खिल उठेगी स्‍किन और बाल

घी में मौजूद पोषक तत्व आपकी त्वचा को मुलायम बनाने के साथ-साथ उसकी अशुद्धियों को भी दूर करते है. इसलिए घी को चेहरे पर भी लगाया जाता है.

Edited by

Skin Tips: मौसम कड़ाके की ठंड का हो या कैसा भी खाना खाने के दौरान बस एक चम्मच शुद्ध देसी घी आपकी थाली में रखी रोटियों की रंगत बदलने के साथ उनका टेस्ट भी बढ़ा देता है. इसी तरह से दाल और रसेदार सब्जी में भी अलग से डाला गया घी उसके स्वाद को लाजवाब कर देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी सेहत और स्वाद की गारंटी लेने वाला यह घी आपकी त्वचा और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. दरअसल, घी में मौजूद पोषक तत्व आपकी त्वचा को मुलायम बनाने के साथ-साथ उसकी अशुद्धियों को भी दूर करते है. इसलिए घी को चेहरे पर भी लगाया जाता है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं स्किन में घी का इस्तेमाल का सही तरीका.

देशी घी के फायदें

बिना कुछ सोच समझे और साइड इफेक्ट की चिंता किए बगैर आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए अपनी हथेली में थोड़ा सा घी लें और चेहरे पर अच्छे से रगड़कर लगा लें. इससे स्किन निखरने लगेगी. रात के समय सोने से पहले आंखों के नीचे घी लगाने से डार्क सर्कल्स की दिक्कत दूर होती है. पिंपल्स पर भी उंगलियों में लेकर घी लगाया जा सकता है.

घी के फेस पैक

घी को बेसन, केसर और हल्दी के साथ मिलाकर भी यूज किया जा सकता है. अपने फेस की झुर्रियों पर काबू पाने के लिए घी में केसर मिलाकर चेहरे पर लगाएं. एक से डेढ़ चम्मच घी लें और इसमें 3-4 केसर के छल्ले मिला लें. इसे कुछ देर साइड रखे रहने दें और फिर चेहरे पर 30 मिनट तक के लिए लगाएं और उसके बाद मुंह धोने के बाद सूती और मुलायम कपड़े से चेहरा पोछ लें.

ये भी पढ़े:Personal Loan New Rule: लेने जा रहें है पर्सनल लोन पहले जान लें आरबीआई का ये नया नियम, नहीं होगी कोई परेशानी

मॉइश्चराइजर की तरह करें काम

घी में विटामिन A और फैटी एसिड पाया जाता है इसलिए यह नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है. घी का इस्‍तेमाल स्‍किन पर नहाने या शॉवर लेने से पहले या बाद में मॉइश्चराइजर की तरह करें. इससे स्‍किन की ड्रायनेस दूर होती है. आपकी स्‍किन घी को आसानी से सोख लेती है. यदि आप इसका इस्‍तेमाल रोज करते हैं, तो यह आपकी स्‍किन को रोजाना हाइड्रेट रखने में मदद करेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital