Urdu Conclave 2026

अगर आपके घर की दीवार पर भी टंंगी हैं ये चीजे, आज ही हटा दें वरना हो जाएंगे परेशान

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवारों पर लगी कुछ वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं और परिवार में तनाव बढ़ा सकती हैं. बंद घड़ी, टूटा शीशा और फटे कैलेंडर जैसी चीजों को तुरंत हटाने की सलाह दी जाती है ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे.

Vastu Tips

Vastu Tips

Vastu tips for home walls: हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है. घर में चीजे अगर वास्तु के हिसाब से व्यवस्थित होती हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ सुख- सुमृद्धि भी आती है. इसी कड़ी में आज हम आपको घर की दीवार से जुड़े वास्तु- टिप्स के बारे में बताएंगे. यदि आप अपने घर की दीवार पर इन पांच को चीजों को सजावट के रूप में लगाएं हैं तो आप अपने घर में सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा ही नहीं बल्कि गृह-क्लेश, लड़ाई- झगड़े को बढ़ा रही हैं. आज ही इन सात चीजों को घर की दीवार से हटा दें.

दीवार पर लगी हुई घड़ी

अगर आपके घर के किसी भी कमरे की दीवार पर बंद, गंदी या टूटी हुई घड़ी लगी हुई है तो इसे आज ही हटा दें. वास्तु शास्त्र में बंद टूटी हुई घड़ी को अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि घर में बंद घड़ी रखने से परिवार के सदस्यों की किस्मत भी बंद हो जाती हैं तरक्की रूक जाती है. घर की दीवार पर साफ और सुंदर घड़ी ही लगानी चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

टूटा हुआ शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा नहीं लगाना चाहिए, इससे घर मे क्लेश उत्पन्न होता है परिवार के लोगों का स्वास्थ्य खराब रहता है, कुल मिलाकर वास्तु शास्त्र में टूटा हुआ शीशा अशुभ माना जाता है. अगर आप भी अपने घर की दीवार पर टूटा हुआ और गंदा शीशा लगाए हैं तो आज ही हटा दें.

ताजमहल और मकबरे की तस्वीर

कई बार लोग घर में सजावट के रूप में ताजमहल की फोटो दीवार पर लगा लेते हैं. वास्तुशास्त्र के अनुसार ताजमहल और मकबरे की तस्वीर घर पर नहीं लगानी चाहिए, इससे घर में उदासी का माहौल बना रहता है. घर के लोगों में बिना वजह से चिड़चिड़ापन और आपसी मतभेद शुरू हो जाते हैं.

पुराने और फटे हुए कैलेंडर

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में पुराने या फटे हुए कैलेंडर दीवार पर नहीं टांगने चाहिए. ऐसा करने से परिवार के लोगों के कार्य रूक जाते हैं. घर में मानसिक तनाव बढ़ता है. जिसकी वजह से घर में लड़ाई-झगड़े के साथ- साथ आर्थिक स्थिती भी खराब होने लगती है.

कांटेदार पौधों की तस्वीर

कई बार लोग घर की दीवारों को यूनिक लुक देने के लिए कांटेदार पौधों की तस्वीर लगाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार पौधों की पेंटिंग दीवार पर नहीं लगानी चाहिए.  ऐसा करने से घर में क्लेश और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में लू से सूखने लगा है तुलसी का पौधा? तत्‍काल अपनाएं ये तरीके, कुछ ही दिनों में हरा-भरा हो जाएगा आंगन

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read