Bharat Express DD Free Dish

महाकुंभ में अरुण गोविल ने लगाई आस्था की डुबकी, महाप्रसाद वितरण शामिल होकर की अदाणी समूह की प्रशंसा

महाकुंभ में अरुण गोविल और उनकी पत्नी ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर अपनी आस्था प्रकट की. उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई.

Arun Govil

अरुण गोविल (सोशल मीडिया)

रामायण के कालजयी धारावाहिक के माध्यम से प्रभु श्री राम के चरित्र को जन जन तक पहुंचाने वाले कलाकार एवं मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने महाकुंभ में अदाणी समूह की भागीदारी से इस्कान द्वारा चलाए जा रहे सेवाकार्यों में सहभागिता की एवं महाप्रसाद का श्रद्धालुओं में वितरण किया. उन्होंने अदाणी समूह के सेवा कार्यों की प्रशंसा भी की.

टीवी और बॉलीवुड अभिनेता अरुण गोविल भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते हैं. 1987 में प्रसारित रामानंद सागर की प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर वे हर घर में पहचाने जाने लगे. आज भी लोग उन्हें भगवान राम के रूप में ही देखते हैं और सम्मानपूर्वक ‘राम’ कहकर पुकारते हैं. हाल ही में अरुण गोविल अपनी पत्नी श्रीलेखा गोविल और परिवार के साथ महाकुंभ 2025 में पहुंचे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)

महाकुंभ में अरुण गोविल और उनकी पत्नी ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर अपनी आस्था प्रकट की. उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई.

अरुण गोविल ने इस विशेष पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और लिखा, “सनातन संस्कृति का महोत्सव, आस्था का महायज्ञ, एकता, समता, धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक, तथा राष्ट्रीय एकता और समरसता को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा महासमागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज में आज पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें.”

श्रद्धालुओं में बटी प्रसाद

संगम पर स्नान करने के बाद अरुण गोविल ने श्रद्धालुओं की सेवा भी की. उन्होंने महाकुंभ में आए भक्तों को प्रसाद वितरित किया. इसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वे भक्तों को प्रसाद देते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “प्रसाद वितरण करते हुए… इस्कॉन- महाकुंभ, प्रयागराज.”

बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचीं महाकुंभ

महाकुंभ 2025 में अरुण गोविल से पहले कई अन्य फिल्म और संगीत जगत की हस्तियां भी अपनी आस्था व्यक्त करने पहुंच चुकी हैं. इनमें अनुपम खेर, अविनाश तिवारी, ममता कुलकर्णी, गायक गुरु रंधावा, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल जैसे नाम शामिल हैं. इन सभी ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे, जो खूब वायरल हुए.


इसे भी पढ़ें- मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की विशेष योजना


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read