Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mahakumbh2025 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, CM Yogi भी रहेंगे मौजूद

गृहमंत्री ने कुंभ की सांस्कृतिक महत्ता समझाई थी. कहा कि कुंभ सद्भाव और एकता का संदेश देता है क्योंकि इसमें यह नहीं पूछा जाता कि आप किस धर्म, संप्रदाय या जाति से हैं.

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी. (फाइल फोटो)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज जाएंगे, जहां वह संगम में स्नान करेंगे. गृह मंत्री के महाकुंभ दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. अमित शाह का स्वागत खुद सीएम योगी करेंगे.

करीब साढ़े 11 बजे पहुंचेंगे बमरौली

महाकुंभ के 15वें दिन गृहमंत्री पवित्र गंगा में डुबकी लगाएंगे. जानकारी के मुताबिक, अमित शाह सुबह 11:25 बजे बमरौली हवाई अड्डे पहुंचेंगे. यहां से 11:50 बजे डीपीएस हेलीपैड हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे. दोपहर 12 बजे अरैल घाट और फिर 12:15 बजे अरैल से वीआईपी जेटी पहुंचेंगे.

अमित शाह ने हाल ही में गुजरात दौरे के दौरान कहा था कि वो 27 जनवरी को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगे. अमित शाह ने कहा था कि 144 साल में एक बार ऐसा महाकुंभ का अवसर मिला है. हर किसी को इसमें जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन में 9 बार कुंभ में गया हूं, अर्धकुंभ भी देखा है. उन्होंने कहा था कि कुंभ सद्भाव और एकता का संदेश देता है. शाह ने गुजरात के युवाओं से महाकुंभ में आने का भी आग्रह किया था.

कुंभ की सांस्कृतिक महत्ता बताई

गृहमंत्री ने कुंभ की सांस्कृतिक महत्ता समझाई थी. कहा कि कुंभ सद्भाव और एकता का संदेश देता है क्योंकि इसमें यह नहीं पूछा जाता कि आप किस धर्म, संप्रदाय या जाति से हैं. बिना किसी भेदभाव के भोजन मिलता है. दुनिया में कोई भी आयोजन सद्भाव और एकता के मामले में महाकुंभ जितना शक्तिशाली संदेश नहीं देता. महाकुंभ में कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान की परवाह किए बिना गंगा में स्नान कर सकता है.

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: नरेला की जनसभा में बोले गृहमंत्री अमित शाह- ‘आप’ का मतलब ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’

वहीं, महाकुंभ मेले में आज विराट सनातन धर्म संसद भी होगी. कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर की अगुवाई में इसका आयोजन सेक्टर 17 में शांति सेवा शिविर में दोपहर 12 से है. इसमें देशभर के साधु-संत, शंकराचार्य और 13 अखाड़ों के प्रमुख शामिल होंगे. इस धर्म संसद का उद्देश्य समस्त सनातनियों को एकजुट करना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital