Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज के दिव्य-भव्य महाकुम्भ में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को कर रहा अभिभूतः पीएम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने संगम में स्नान की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला.

Mahakumbh
Edited by Uma Sharma

महाकुम्भ नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम स्नान किया. इस ऐतिहासिक और विशेष स्नान को उन्होंने अद्भुत बताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने संगम में स्नान की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला. यही नहीं पीएम मोदी ने ये भी बताया कि उन्होंने मां गंगा से सभी देशवासियों के सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की भी कामना की. उल्लेखनीय है कि बुधवार को त्रिवेणी संगम में स्नान के दौरान पीएम मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना के साथ ही संगम आरती भी की और संगम तटों पर मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया.

ऑफिशियल हैंडल पर तस्वीरें कीं साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, प्रयागराज महाकुम्भ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा अर्चना का परम सौभाग्य मिला. मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है. उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की. हर-हर गंगे. अपनी अगली पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, प्रयागराज के दिव्य-भव्य महाकुम्भ में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा है. पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट के साथ ही संगम स्नान के साथ ही पूजन-अर्चन की तस्वीरें भी साझा कीं.

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh Mela 2025: महाकुम्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी श्रद्धा के साथ किया त्रिवेणी संगम में स्नान, दिया एकता का संदेश



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest