महाकुंभ 2025

Video: सड़कें जाम थी और ट्रेनें फुल… प्रयाग पहुंचने के लिए इन युवाओं ने किया बिहारी जुगाड़, 84 घंटे में पूरी की 550KM की महाकुंभ जलयात्रा

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 144 साल बाद महाकुंभ आयोजित हो रहा है. 45 दिवसीय इस कुंभ मेले का शुभारंभ मकर संक्राति को हुआ था, जो महाशिवरात्रि पर्व तक चलेगा. अब तक 52 करोड़ से ज्‍यादा श्रद्धालु यहां स्नान के लिए आ चुके हैं. हालांकि, श्रद्धालुओं के आवागमन में बेशुमार भीड़ होने, जाम लगने और वाहनों के अभाव जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं. ऐसे में बिहार के बक्सर से प्रयागराज पहुंचने के लिए कुछ श्रद्धालुओं ने एक अनोखा रास्ता अपनाया.

बक्सर से कई युवा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में शामिल होने के लिए न तो ट्रेन और न बस, न किसी तरह के हवाई सफर का सहारा लिया, बल्कि उन्‍होंने मोटरबोट वाली नौका तैयार की, फिर उससे साढ़े 500 किलोमीटर की यात्रा पूरी की. उनकी नौका गंगा नदी के रास्‍ते ही महाकुंभ क्षेत्र तक पहुंची.

इन श्रद्धालुओं का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. वीडियो में वे स्वचालित मोटरबोट में गंगा नदी के रास्ते प्रयागराज तक का सफर करते नजर आ रहे हैं. पत्रकारों ने जब श्रद्धालुओं से इस बारे में सवाल किए, तो उन्‍होंने बताया कि सड़कों पर लग रहे जाम और ट्रेनों में सीटों की कमी के कारण वे किसी भी साधन से यात्रा नहीं कर पा रहे थे. तब उन्‍होंने मोटरबोट की मदद ली और गंगा नदी से होते हुए ही लगभग 550 किमी की यात्रा की.

श्रद्धालुओं में एक मुन्नू चौधरी ने बताया, “हमने अपनी नौका में दो इंजन लगाए, खाने-पीने और सोने का भी पूरा इंतजाम किया. खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर, चूल्हा, आटा, चावल, सब्जियां और रजाई-गद्दे भी लेकर चले थे.”

मुन्नू चौधरी ने कहा-


हमारी यात्रा 11 फरवरी को बिहार के बक्सर जिले के कमहरिया गांव से शुरू हुई. यात्रा के दौरान, हम जमनिया, गाजीपुर, और वाराणसी होते हुए 12 फरवरी की रात करीब 1 बजे प्रयागराज पहुंचे. हालांकि, प्रयागराज में संगम तक पहुंचने से पहले हमारी नाव को रोका गया, क्योंकि वहां पर एक पांटून पुल था, जिसे पार करना मुश्किल था.

मुन्नू ने आगे बताया, “हमारी यह यात्रा कुल 84 घंटे लंबी रही, जिसमें 550 किमी की दूरी तय की गई. इस यात्रा को पूरी तरह से खुद अपनी तैयारी और जुगाड़ से पूरा किया गया था.”

मुन्नू समेत बिहार के 7 श्रद्धालुओं का यह प्रयास अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इनके ‘बिहारी जुगाड़’ की खूब सराहना कर रहे हैं. श्रद्धालुओं के ग्रुप में मुन्नू के अलावा सुमन चौधरी, संदीप, सुखदेव चौधरी, आदू चौधरी, रविंद्र और रमेश चौधरी ये 7 लोग शामिल थे.

यह भी पढ़िए: CM Yogi की श्रद्धालुओं से अपील, महाकुंभ में यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में दें सहयोग

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

33 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago