Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Paris Olympics 2024: भारतीय खिलाड़ियों को गर्मी से राहत देने के लिए खेल मंत्रालय ने 40 एसी उपलब्ध कराए

पेरिस में ओलंपिक खेलों के दौरान बढ़ती गर्मी और आर्द्रता के कारण भारतीय खिलाड़ियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए भारतीय अधिकारियों ने विशेष इंतजाम किए हैं.

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा (फोटो- IANS)

Paris Olympics 2024: पेरिस में ओलंपिक खेलों के दौरान बढ़ती गर्मी और आर्द्रता के कारण भारतीय खिलाड़ियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए भारतीय अधिकारियों ने विशेष इंतजाम किए हैं. अब खिलाड़ियों को उनके कमरों में एयर कंडीशनर की सुविधा मिलेगी. ये एसी भारत सरकार द्वारा फ्रांस में स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

शुक्रवार सुबह खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय ओलंपिक संघ और फ्रांस में भारतीय दूतावास की एक संयुक्त बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि दूतावास 40 एसी खरीदकर ओलंपिक गांव में भारतीय खिलाड़ियों के कमरों में लगाएगा.

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया, “इस फैसले के बाद फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एसी खरीद लिए हैं और उन्हें ओलंपिक गांव में पहुंचा दिया गया है.” ये एसी तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार हैं और खिलाड़ियों ने इनका उपयोग शुरू भी कर दिया है. उम्मीद है कि इससे खिलाड़ियों को बेहतर आराम मिलेगा और वे अच्छे प्रदर्शन के लिए आवश्यक रेस्ट कर सकेंगे. सभी एसी की लागत खेल मंत्रालय द्वारा वहन की गई है.

खिलाड़ियों के कमरों में एसी की मांग उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद शुरू हो गई थी, क्योंकि आयोजन समिति ने गर्मी और आर्द्रता की उम्मीद के बावजूद कमरों में एसी की व्यवस्था नहीं की थी. पेरिस 2024 की आयोजन समिति ने ओलंपिक गांव को ग्रीन विलेज बनाने के लिए कमरों में एसी नहीं लगाने का फैसला किया था.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: भारत ने हॉकी में 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को दी मात, 3-2 से हराया

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital