उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में इनोवा कार सीधे नदी में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सात लोग सवार थे.