US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी थी. अब वे पेट्रोल, राशन और इलाज की लागत कम करने के लिए अपना 100 दिन का एजेंडा आगे बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा ओबामा केयर की बढ़ी हुई सब्सिडी बहाल करने और मेडिकेड में की गई कटौतियों को पलटने की कोशिश भी हो सकती है.