Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन पक्ष की गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराया है. नोरा को तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सरकारी गवाह बनाया गया है. उनका बाकी बयान 30 नवंबर को दर्ज होगा, जबकि जैकलीन फर्नांडीज के बयान भी गवाहों में शामिल हैं.