Bharat Express DD Free Dish

उज्जैन में CM मोहन यादव ने शिप्रा नदी में लगाई आस्था की डुबकी और की पूजा-अर्चना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में शिप्रा नदी के घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान किया. उन्होंने घाट की सफाई कर आस्था की डुबकी भी लगाई.

म.प्र.के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शिप्रा नदी के घाट पर पहुंचे. जहां उन्होंने स्वयं श्रमदान कर घाट पर जमी कंजी को साफ किया.

मुख्यमंत्री यादव ने न केवल सफाई अभियान में हिस्सा लिया बल्कि उन्होंने आस्था की डुबकी भी लगाई.

मोहन यादव के निर्देश पर शिप्रा नदी में जल प्रवाह के लिए कार्ययोजना बनाई गई है.

सिंहस्थ के उद्देश्य से शिप्रा में निरंतर जल प्रवाह रहे इसके लिए बैराजों के निर्माण के कार्य हाथ में लिए जाएंगे.

कान्ह नदी के प्रदूषण को भी रोका जा सकेगा.

 

CM ने शिप्रा नदी में चढ़ाया जल

मुख्यमंत्री ने लगाई आस्था की डुबकी

मुख्यमंत्री ने मां शिप्रा का दुग्धाभिषेक किया

 मुख्यमंत्री ने मां शिप्रा का पूजन किया



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read