Bharat Express DD Free Dish

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस को अखिर क्यों लाल किले पर ही फहराया जाता है तिरंगा?

Independence Day 2025: 15 अगस्त 200 वर्षों से अधिक समय तक के संघर्षों के बाद का इनाम है. ये वो शुभ दिन है जब भारत ब्रिटिश सरकार के शासन से स्वतंत्र हुआ था.

Independence Day 2025

Independence Day 2025: 15 अगस्त का दिन आजादी का प्रतीक है. यह दिन 200 वर्षों से अधिक समय तक के संघर्षों के बाद का इनाम है. ये वो शुभ दिन है जब भारत ब्रिटिश सरकार के शासन से स्वतंत्र हुआ था. तब से लेकर आजतक भारत के प्रधानमंत्री हर वर्ष लाल किले पर तिरंगा फहराते है. आइए इस फोटो गैलरी के जरिए जानते है की अखिर इस दिन तिरंगे को लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है.

 

हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे भारत में अलग ही उर्जा एवं ज़ुनून देखने को मिलता है जो आजादी के बाद की नई शुरुआत की याद दिलाता है.

दिल्ली का लाल किला भारत की आन-बान शान और इसकी आजादी का प्रतीक रहा है. हर साल यह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के गौरव का गवाह बनता है. यह किला भारत के अनेकों स्वतंत्रता संग्राम और इससे जुड़े संघर्षो की कहानियों का प्रतीक है.

हर वर्ष 15 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले के प्राचीर पर सुबह लगभग 7 बजे तिरंगा फहराया जाता है जो भारत की आवाम की आत्मा है.

लाल किले पर तिरंगे को फहराने के पीछे एक विशेष कहानी है. स्वतंत्रता की घोषणा के बाद तिरंगे को पहली बार राजधानी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट के प्रिंसेस पार्क पर पंडित जवाहर लाल नेहरु ने अंग्रेजों के झंडे को उतारकर तिरंगे को फहराया था.

प्रिंसेस पार्क अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था जिसके कारण इस स्थान को बदलकर झंडा रोहण के लिए लाल किले का चयन किया गया.

लाल किले को अंग्रेजों से हुई लड़ाई का प्रतीक भी माना जाता है जिसके कारण हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के दिन इसपर तिरंगे को फहराने का चलन शुरु हो गया.

यह भी पढ़े: Independence Day 2025: 15 अगस्त पर देशभक्ति का करना चाहते हैं अनुभव, तो इन 5 ऐतिहासिक इमारतों पर जरूर करें विजिट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read