Bharat Express DD Free Dish

Sara Ali Khan Birthday: संकोची चुमकी से लेकर बिंदास रिंकू तक हर रोल में डाल दी जान, जन्मदिन पर देखिए सारा की ये फिल्में

सारा अली खान ने बॉलीवुड में अपने हुनर खास जगह बनाई है. सारा ने अपनी राह खुद बनाई हैं, उनकी ऑन-स्क्रीन परफोर्मेंस उनकी लोकप्रियता का बड़ा कारण है, सारा ने जो रोल निभाए हैं वो दर्शकों के दिलों को छू जाता है

Sara Ali Khan Birthday: सारा अली खान ने बॉलीवुड में अपने हुनर खास जगह बनाई है. सारा ने अपनी राह खुद बनाई हैं, उनकी ऑन-स्क्रीन परफोर्मेंस उनकी लोकप्रियता का बड़ा कारण है, सारा ने जो रोल निभाए हैं वो दर्शकों के दिलों को छू जाता है. इन्हीं रोल्स ने सारा को काफी मशहूर भी किया है.

मेट्रो…इन दिनों जो हालही में रिलीज हुई है, इसमें सारा ने चुमकी किरदार किया है जो एक शर्मीली और थोड़ी झिझकने वाली लड़की होती है. इस किरदार को बखूबी निभाते हुए उन्होंने उस उलझन को समझाया जो अक्सर हमारे निजी, सामाजिक और प्यार के रिश्तों में होती है.

फिल्म केदारनाथ सारा अली खान की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने अपनी शानदार परफोर्मेंस दिखाई. इसमें  सारा का रोल एक छोटे शहर की जिद्दी लड़की का है जो एक पंडित परिवार से है जिसको उन्होंने बहुत अच्छे से निभाया.

सिम्बा जिसमें सारा ने एक ऐसी लड़की का रोल किया है जो सरल तो है लेकिन मजबूत भी. इस फिल्म में खूबसूरती, प्यार और ताकत का सही मेल दिखाते हुए, सारा ने शगुन को एक प्यारा और काबिल-ए-तारीफ किरदार बनाया है.

फिल्म जरा हटके जरा बचके में सारा ने शानदार अभिनय किया है. इसमें उन्होंने सौम्या का रोल किया है जो एक नई शादीशुदा औरत होती है. ये एक छोटे शहर के जोड़े की कहानी है और इसमें सारा ने इस रोल को इतना सहज और असली बनाया कि कई लोगों इसमें अपनी झलक दिख जाएगी.

अतरंगी रे में सारा क साथ अक्षय कुमारऔर धनुष भी है. इस फिल्म में उन्होंने रिंकू का रोल किया है जिससे उन्होंने उस किरदार के प्यार, खुशी, दर्द और गहरे जज़्बात को पर्दे पर बहुत ही अच्छे से जिंदा किया.  इसमें धनुष के साथ केमिस्ट्री ने फिल्म में और भी गर्माहट और भावनात्मकता जोड़ दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read