Bharat Express DD Free Dish

भारत के वो 6 सबसे रहस्यमयी गांव, जहां पर्यटक छू नहीं सकते कोई भी चीज, गलती करने पर मिलती है सजा

Mysterious village: भारत काफी खूबसूरत देश है, जहां दुनियाभर के लोग घूमने आते हैं. आपको देश के उन गांवों के बारे में बताते हैं, जहां दुनियाभर से पर्यटक आने के लिए मरते हैं.

Mysterious village

Mysterious Village: आपने सुना ही होगा की भारत विविधताओं का देश है लेकिन यहां कई रहस्यमयी चीजें है जिसके बारे में जानकर दुनियाभर के लोग हैरान हो जाते हैं. इतना ही नहीं यहां कई ऐसी जगहें हैं जो आम लोगों की नजरों से दूर होती है इस वजह से बहुत से लोग उस जगह से रूबरू नहीं हो पाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में ऐसे ही कई रहस्यमयी गांव है जो अपनी अनोखी संस्कृति और परंपराओं के लिए काफी मशहूर है. तो आइए जानते हैं आखिर कौन सा है वो गांव.

सबसे पहले हम बात करते हैं हिमाचल प्रदेश की. यहां पार्वती घाटी में स्थित गांव अपनी अनोखी संस्कृति और रहस्यमयी परंपराओं के लिए काफी मशहूर है. यहां के लोग खुद को सिकंदर महान की सेना का वंशज मानते हैं. गांव में बाहरी लोगों के लिए कई नियम हैं और यहां की अलग जीवनशैली विदेशी यात्रियों को काफी आकर्षित करती है.

वहीं दूसरे नंबर पर खोनोमा गांव को एशिया का पहला ग्रीन विलेज माना जाता है. यह गांव अपनी साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए काफी मशहूर है. यहां की जनजातीय संस्कृति प्राकृतिक नजारे विदेशी सैलानियों को अपनी ओर खींचते हैं.

मावलीनॉन्ग को एशिया का सबसे स्वच्छ गांव कहा जाता है. यहां के लोग सफाई को बहुत महत्व देते हैं और पूरा गांव फूलों से सजा रहता है. लेकिन माना जाता है कि अगर यहां कोई इन फूलो को छूता है तो उन्हें कड़ी सजा दी जाती है. इस गांव का ‘लिविंग रूट ब्रिज’ भी बड़ी खासियत है, जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं.

स्पीति घाटी में स्थित किब्बर दुनिया के सबसे ऊंचे बसे हुए गांवों में से एक है. बर्फ से ढंके पहाड़, साफ आसमान और बौद्ध मठ यहां की पहचान हैं. यह जगह साहसिक और शांतिपूर्ण यात्रा के लिए विदेशी यात्रियों के बीच खास लोकप्रिय है.

कुरुंग गांव अपनी अनोखी जनजातीय परंपराओं और हरे-भरे नजारों के लिए जाना जाता है. यहां की स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली विदेशियों को अलग अनुभव देती है जो उन्हें बार-बार यहां खींच लाती है.

चोपता को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. यह गांव तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रैक के लिए बेस पॉइंट है. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, बर्फीले पहाड़ और शांत वातावरण विदेशी पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें: Phoolan Devi Birthday: डाकू से सांसद तक, साहस और बगावत की वो दास्तां जिसने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read