Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

करोड़ो की मालकिन है विवादों में रहने वाली Urfi Javed, ट्रोल्स से बेखौफ होकर बनी डिजिटल सेंसेशन, तस्वीरों से जानें इनकी लाइफ स्टोरी

उर्फी जावेद, जो कभी टीवी की आम अभिनेत्री थीं, आज 173 करोड़ की नेट वर्थ और 5.3 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ एक डिजिटल आइकन बन चुकी हैं. उनका हर लुक और बयान वायरल होता है.

Urfi Javed Net Worth: उर्फी जावेद आज सोशल मीडिया की सबसे चर्चित और बोल्ड शख्सियतों में से एक हैं. अजीबोगरीब फैशन चॉइसेस और निडर व्यक्तित्व के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी ने टीवी से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक खुद को एक ब्रांड बना लिया है. आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं उनकी ज़िंदगी, करियर और नेट वर्थ से जुड़ी कुछ खास बातें.

उर्फी जावेद का जन्म एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में लखनऊ में हुआ. उन्होंने सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से पढ़ाई की और एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में डिग्री ली. रूढ़िवादी माहौल के बावजूद उन्होंने अपने सपनों की उड़ान मुंबई तक पहुंचाई.

उर्फी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ से की. धीरे-धीरे उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘मेरे हमसफर’, ‘पंच बीट’ जैसे शोज़ में अहम किरदार निभाए. बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में खुद को साबित करना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ में उर्फी ने अपनी एंट्री से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. उनके बोल्ड फैशन सेंस और निडर जवाबों ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर बना दिया. वह अब सिर्फ एक कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि एक डिजिटल सेंसेशन बन चुकी हैं.

उर्फी हर दिन नए और अजीबोगरीब आउटफिट्स में नजर आती हैं. चाहे साइकिल चैन से बनी ड्रेस हो या सीन थ्रू प्लास्टिक पहनावा, वह हर बार सुर्खियां बटोरती हैं. उनकी स्टाइल चॉइसेस ट्रोल्स के निशाने पर भी होती हैं, लेकिन उर्फी कभी पीछे नहीं हटतीं.

उर्फी के इंस्टाग्राम पर 5.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह स्पॉन्सर्ड पोस्ट, फैशन वीडियोज़ और ब्रांड कोलैब्स से मोटी कमाई करती हैं. सोशल मीडिया ने उन्हें सिर्फ स्टार नहीं, ब्रांड बना दिया है.

हाल ही में उर्फी ने लिप फिलर्स हटवाने का अनुभव इंस्टा पर शेयर किया, जो वायरल हो गया. उन्होंने बताया कि फिलर्स गलत तरीके से लगाए गए थे जिससे असहजता हुई. उर्फी ने युवाओं को चेतावनी दी कि सिर्फ एक्सपर्ट डॉक्टर से ही ऐसी प्रक्रिया करवाएं.

कई रिपोर्टस के मुताबिक उर्फी की नेट वर्थ करीब ₹173 करोड़ है. एक्टिंग, मॉडलिंग, सोशल मीडिया ब्रांड डील्स और प्रमोशन्स से वह तगड़ी कमाई करती हैं. आज उर्फी न सिर्फ एक ट्रेंडसेटर हैं, बल्कि खुद की मेहनत से बना एक ब्रांड बन चुकी हैं.

ये भी देखें- Priyanka Chopra का बीच पर दिखाया सेक्सी अवतार, निक जोनस बेटी मालती के साथ दिखे, यहां देखे तस्वीरें

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital