Dubai Princess Sheikha Mehra: संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा महरा एक बार फिर चर्चा में हैं. खबर है कि शेखा माहरा ने मशहूर अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना से सगाई कर ली है. मोंटाना के एक प्रतिनिध ने बताया कि जोड़े ने इसी साल जून में पेरिस फैशन वीक के दौरान अपने रिश्ते के बारे में बताया था. इस साल की शुरुआत में उनका रोमांस पहली बार सार्वजनिक हुआ था जब यह जोड़ा पेरिस में एक फैशन इवेंट्स के दौरान हाथ में हाथ डाले देखा गया था.






ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिला जापान से खास तोहफा, भारत से है कनेक्शन
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



