Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी को मिला जापान से खास तोहफा, भारत से है कनेक्शन

आज से पीएम मोदी दो दिनों के लिए जापान दौरे पर हैं, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई है. टोक्यो पहुंचते ही पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

आज से पीएम मोदी दो दिनों के लिए जापान दौरे पर हैं, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई है. टोक्यो पहुंचते ही पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इसी बीच उन्हें एक ऐसा तोहफा मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. आइए जानते है वो कौन-सा तोहफा है और उसका भारत से क्या कनेक्शन है.

शोरिनज़ान दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी ने प्रधानमंत्री मोदी को जापानी दारुमा गुड़िया भेंट की, जो सालों से जापानी संस्कृति का प्रतिक बना हुआ है.

जापान में दारुमा गुड़िया को  गुडलक का संकेत माना जाता है और इसे इसके लाल रंग एवं गोल खोखले आकार से पहचाना जाता है.

दारुमा गुड़िया में केवल चेहरा बना होता है, जो एक गुल्लक की तरह लगती है. ये डॉल बोधिधर्म, या जापानी में दारुमा का प्रतिनिधित्व करती है.

5वीं शताब्दी के एक बौद्ध संत जिनका नाम दारुमा था, उन्हीं को इस धर्म की स्थापना का श्रेय जाता है. इस गुड़िया को कुछ इस तरह से बनाया जाता है कि ये गिरने के बाद खुद खड़ी हो जाती है.

दारुमा गुड़िया का कनेक्शन भारत से भी है. ऐसा माना जाता है की दारुमा, मदुरई के बोधिसेना नाम के बौद्ध भिक्षु से प्रेरित है, जो 5वीं शताब्दी में चीन गए थे और फिर वहां से वो जापान चले गए थे. साथ में ये भी माना जाता है की दारुमा गुड़िया कांचीपुरम के एक भारतीय भिक्षु बोधिधर्म पर आधारित है, जिन्हें जापान में दारुमा दाइशी के नाम से जाना जाता है.

ऐसा कहा जाता है कि बोधिधर्म ने लगातार नौ वर्षों तक दीवार की ओर मुंह करके अपने अंगों को मोड़कर ध्यान किया था, जिसकी वजह से दारुमा गुड़िया को बिना हाथ-पैर केवल आंखों के गोल आकार में बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: India Japan Annual Summit 2025: भारत में 10 ट्रिलियन येन इन्वेस्ट करेगा जापान, दोनों देशों के बीच 150 MoU की घोषणा हुई, 50 हजार भारतीयों को मिलेगा रोजगार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read