Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

न सोनिया, न अधीर और न ही खड़गे… राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होगी कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को घोषणा की कि सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी 22 जनवरी को राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे

सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे

Ram Mandir: देशभर में इन दिनों राम नाम की धूम है. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 हजार वीआईपी मेहमानों को न्यौता दिया गया है. राम मंदिर समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को खास तोहफा भी दिया जाएगा. इस बीच खबर आई है कि कांग्रेस ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है. कांग्रेस ने बुधवार को घोषणा की कि सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी 22 जनवरी को राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बनेगा देश का पहला सेवन स्टार शाकाहारी होटल, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का हर साल मनेगा उत्सव

कांग्रेस ने कहा कि प्रतिष्ठा समारोह “स्पष्ट रूप से” आरएसएस और भाजपा का कार्यक्रम बन गया है. कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया, “धर्म एक व्यक्तिगत मामला है लेकिन आरएसएस और भाजपा ने अयोध्या मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है. भाजपा के नेताओं द्वारा अयोध्या में अधूरे मंदिर का उद्घाटन, आरएसएस ने स्पष्ट रूप से चुनावी लाभ के लिए किया है.”

“पिछले महीने, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को इसमें भाग लेने के लिए निमंत्रण मिला था. बयान में कहा गया, ”अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह 22 जनवरी, 2024 को होगा.”

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राममय हुई पूरी यूपी…सरकारी बसों से लेकर प्राइवेट टैक्सी-टैम्पो में भी बजने लगे राम भजन

बयान में आगे कहा गया कि भगवान राम हमारे देश में लाखों लोगों द्वारा पूजे जाते हैं. धर्म एक व्यक्तिगत मामला है. लेकिन आरएसएस और बीजेपी ने लंबे समय से अयोध्या में मंदिर का राजनीतिक प्रोजेक्ट बनाया है. बीजेपी और आरएसएस के नेताओं द्वारा अधूरे मंदिर का उद्घाटन किया गया है.” स्पष्ट रूप से चुनावी लाभ के लिए आगे लाया गया है. 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करते हुए और भगवान राम का सम्मान करने वाले लाखों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, श्मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने सम्मानपूर्वक निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital