Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

13 मार्च 2026 राशिफल: सिंह राशि वालों को तरक्की का संकेत, जानें बाकी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: आज का दिन भक्ति और ग्रहों के प्रभाव से विशेष है. वैभव लक्ष्मी व्रत और विष्णु उपासना से जीवन में शुभता आती है. हर राशि के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए हैं.

Aaj ka rashifal, Daily horoscope, Astrology

Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: आज का दिन विशेष है. चन्द्रमा धनु राशि में विराजमान हैं, शुक्र और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य, मंगल और बुध कुंभ में हैं जबकि गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं. चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शुक्रवार को पड़ रही है, जिसे शुभ माना जाता है. इस दिन वैभव लक्ष्मी व्रत का पालन करने से धन की प्राप्ति होती है और जन्म-जन्मांतर के पापों का शमन होता है. विष्णु उपासना का महत्व भी आज के दिन और बढ़ जाता है. श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जप साधकों को आत्मानंद और परमानंद की ओर ले जाता है.

मेष राशि

आज सूर्य एकादश और चन्द्रमा नवम भाव में हैं. आप अपने जीवन में आध्यात्मिकता की नई दिशा तय करेंगे. टीचिंग, बैंकिंग या आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन युवा वर्ग प्रेम जीवन में प्रसन्न रहेंगे.

  • उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें और मूंग-गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला और लाल
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

वृष राशि

राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा का योग है, जो मन को उत्साहित करेगी. परिवार में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन मधुर रहेगा.

  • उपाय: सप्तअन्न का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा और नीला
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

सूर्य नवम और चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और नौकरी में प्रोमोशन की संभावना है. धार्मिक कार्यों में भाग लेना शुभ रहेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बन सकती है.

  • उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और पीपल के पत्तों की माला अर्पित करें.
  • शुभ रंग: सफेद और आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत: 50%

कर्क राशि

छात्रों को सफलता मिलेगी और नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में प्रगति होगी. ऑफिस में सामंजस्य बनाए रखें. प्रेम जीवन में विवाह प्रस्ताव आ सकता है. रियल एस्टेट में निवेश भविष्य में लाभ देगा.

  • उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें और अन्न-फल का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला और नारंगी
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि

सूर्य कुंभ और चन्द्रमा धनु राशि में हैं. व्यवसाय में प्रगति होगी और परिवार से खुशखबरी मिलेगी. गुरु और चन्द्रमा का सहयोग बेहतर परिणाम देगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

  • उपाय: चावल और तिल का दान करें, श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: हरा और आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि

चन्द्रमा चतुर्थ और सूर्य षष्ठम भाव में हैं. गुरु और चन्द्रमा धार्मिक कार्यों की ओर प्रेरित करेंगे. व्यापार में रुकी योजनाओं को आगे बढ़ाएं. परिवार में रुका सरकारी काम पूरा होगा. प्रेम जीवन में तनाव रह सकता है.

  • उपाय: विष्णु उपासना करें और श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें.
  • शुभ रंग: हरा और नीला
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि

तृतीय चन्द्रमा और नवम गुरु मंगलमय फल देंगे. व्यवसाय में निरंतर प्रगति होगी. आत्मबल को मजबूत रखें. प्रेम जीवन आकर्षक रहेगा और रोमांटिक यात्रा का योग है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: नीला और हरा
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि

मंगल और गुरु अनुकूल हैं. धन का व्यय होगा. व्यवसाय में रुके कार्य पूरे होंगे. नौकरी से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी. संतान की सफलता को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी. प्रेम में विश्वास बनाए रखें.

  • उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल और पीला
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि

सूर्य तृतीय भाव में और चन्द्रमा धनु राशि में हैं. नौकरी में अचानक लाभ मिलेगा. व्यापार में मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा. प्रेम जीवन के लिए समय निकालें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

  • उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और तुलसी दल अर्पित करें.
  • शुभ रंग: लाल और पीला
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

चन्द्रमा द्वादश भाव में हैं. सुखद यात्रा का योग है. दान-पुण्य करें और भविष्य की चिंताओं से मुक्त रहें. व्यवसायिक यात्रा भी संभव है. प्रेम जीवन में भावनाओं पर नियंत्रण रखें.

  • उपाय: सुन्दरकाण्ड का पाठ करें और अन्न दान करें.
  • शुभ रंग: हरा और बैंगनी
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

कुम्भ राशि

द्वितीय शनि और एकादश चन्द्रमा शुभ फल देंगे. नौकरी में उन्नति होगी और प्रोमोशन की संभावना है. व्यवसाय में सही निर्णय लें. प्रेम जीवन में विवाह की चर्चा हो सकती है.

  • उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें और मूंग का दान करें.
  • शुभ रंग: बैंगनी और आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि

गुरु चतुर्थ भाव में शुभ हैं और चन्द्रमा कर्म स्थान पर हैं. छात्रों के लिए दिन सफल रहेगा. नौकरी परिवर्तन के निर्णय से खुशी मिलेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें.
  • शुभ रंग: हरा और पीला
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

ये भी पढ़ें-राजनांदगांव में शीतला अष्टमी की अनोखा परंपरा! घरों में नहीं जले चूल्हे, जानें कैसे हुई माता शीतला की पूजा?

13 मार्च का दिन भक्ति और ग्रहों के प्रभाव से विशेष है. वैभव लक्ष्मी व्रत और विष्णु उपासना से जीवन में शुभता आती है. हर राशि के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मकता और सफलता प्राप्त कर सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital