Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

29 दिसंबर का राशिफल: जानें आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

Aaj ja Rashifal: पंचांग, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के आधार पर जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा.

Aaj ja Rashifal, 29 December 2026: सोमवार, 29 दिसंबर का दिन खास है. आज षौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी शुरू हो जाएगी. रेवती नक्षत्र सुबह 7:41 बजे तक रहेगा और फिर अश्विनी नक्षत्र का आरंभ होगा. परिघ योग सुबह 7:36 बजे तक रहेगा, उसके बाद शिव योग बनेगा. करण की बात करें तो सुबह 10:12 बजे तक कौलव करण रहेगा, फिर तैतिल करण रात 9:05 बजे तक चलेगा और उसके बाद गर करण दिन का समापन करेगा.

ग्रहों की स्थिति

आज सुबह तक चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे और फिर मेष में प्रवेश करेंगे. सूर्य, शुक्र और मंगल धनु राशि में पहले से मौजूद हैं और सुबह 7:27 बजे के बाद बुध भी वहीं आ जाएंगे. गुरु मिथुन में, केतु सिंह में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे. इन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा.

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए करियर में नए अवसर लेकर आएगा. पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा. प्रेम जीवन में तनाव से बचें और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी. व्यापार में सुधार होगा और संतान की पढ़ाई में अच्छे परिणाम आएंगे.

  • उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें, धार्मिक पुस्तकें दान करें और गाय को केला खिलाएं.
  • शुभ रंग: लाल और पीला
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

वृषभ राशि

नौकरी में स्थिति बेहतर होगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. काम का दबाव कम करने की कोशिश करें और गुस्से पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन में परिवार की बातों से तनाव हो सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

  • उपाय: कम्बल दान करें.
  • शुभ रंग: नीला और हरा
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

बुध और शुक्र आर्थिक लाभ देंगे. सरकारी कामों में रुकावटें दूर होंगी. व्यापार में अच्छा दिन रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. युवाओं को भावनाओं का ध्यान रखना होगा. करियर में नई शुरुआत संभव है.

  • उपाय: मंदिर में चांदी का चंद्रमा दान करें.
  • शुभ रंग: हरा और बैंगनी
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि

नौकरी में मेहनत के बावजूद सफलता देर से मिलेगी. व्यापार में नया अनुबंध लाभ देगा. प्रेम जीवन में तनाव आ सकता है लेकिन विश्वास बनाए रखें. परिवार में सुख रहेगा.

  • उपाय: चावल और तिल का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला और सफेद
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि

सूर्य पांचवें भाव में है, जिससे शिक्षा और संतान को लाभ होगा. करियर में सफलता मिलेगी. सरकारी कामों में विवाद हो सकता है. एक साथ कई काम करने से बचें. योग और ध्यान से लाभ होगा.

  • उपाय: सूर्य की उपासना करें और आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें.
  • शुभ रंग: लाल और पीला
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि

व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी. मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी. बैंकिंग और आईटी क्षेत्र के लिए समय अच्छा है. पिता से सलाह लें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. करियर में सहयोग मिलेगा.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार दान करें.
  • शुभ रंग: हरा और नीला
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि

नौकरी में प्रमोशन की संभावना है. विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें. प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में लिवर और बीपी के मरीज सावधान रहें. तनाव से बचें.

  • उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें.
  • शुभ रंग: हरा और नीला
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि

व्यापार अच्छा रहेगा लेकिन नई डील में संशय रहेगा. नौकरी में प्रमोशन की संभावना बनेगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. परिवार में सुख रहेगा.

  • उपाय: विष्णु मंदिर जाएं और चार परिक्रमा करें.
  • शुभ रंग: लाल और पीला
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

गुरु धार्मिक कार्यों में सफलता देंगे. व्यापार में प्रगति होगी. विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. प्रेम जीवन में समय प्रबंधन की समस्या रहेगी. पुराने मित्र के आने से घर में खुशी होगी.

  • उपाय: शिवलिंग पर दही और कुशोदक से अभिषेक करें.
  • शुभ रंग: पीला और लाल
  • भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि

शनि और चंद्रमा व्यापार में लाभ देंगे. विद्यार्थी सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों की समस्याओं का समाधान करेंगे. वाहन खरीदने का विचार बनेगा. प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है. विवाह की बात घर में करें.

  • उपाय: ऊनी वस्त्र दान करें.
  • शुभ रंग: नीला और हरा
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

नौकरी की समस्याएं खत्म होंगी. व्यापार में दिक्कतें दूर होंगी. व्यवस्थित तरीके से काम करने से सफलता मिलेगी. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय: उड़द का दान करें.
  • शुभ रंग: नीला और आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि

व्यापार में सफलता मिलेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है. कफ से जुड़ी समस्या हो सकती है.

  • उपाय: धार्मिक कार्यों में भाग लें.
  • शुभ रंग: पीला और सफेद
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

ये भी पढ़ें-28 या 29 जनवरी? जानें जया एकादशी व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए सकारात्मक रहेगा. कुछ राशियों को करियर और व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में सावधानी बरतनी होगी. उपायों का पालन करने से दिन और भी शुभ बन सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital