Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Aaj Ka Panchang 01 October 2025: आज महानवमी पर बन रहे कई शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्य-चंद्रमा से जुड़ी जानकारी

1 अक्टूबर 2025, बुधवार को नवरात्रि की नवमी तिथि है. जानें आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, चंद्रमा की स्थिति, नक्षत्र और योग की विस्तृत जानकारी.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Astrology

Aaj Ka Panchang 01 October 2025: आज बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 का दिन विशेष है क्योंकि यह नवरात्रि की नवमी तिथि है. विक्रम संवत 2082 के आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 07:01 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. नवरात्रि की नवमी तिथि का धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टियों से विशेष महत्व है.

इस दिन माता दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है. साथ ही, पंचांग के अनुसार चंद्रमा, नक्षत्र, योग और करण की स्थिति भी दिनभर के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण करती है.

चंद्रमा की स्थिति

आज चंद्रमा दिन के पहले भाग में धनु राशि में रहेंगे और बाद में मकर राशि में प्रवेश करेंगे. नवरात्रि की यह नवमी तिथि चंद्रबल को विशेष महत्व देती है.

नक्षत्र, योग और करण

आज का नक्षत्र पूर्वाषाढा प्रातः 06:17 बजे तक रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढा नक्षत्र प्रारंभ होगा. योग की स्थिति अतिगण्ड योग की रहेगी, जिसे अशुभ माना जाता है, इसलिए सावधानी रखनी चाहिए.

आज प्रातः 06:39 बजे तक कौलव करण रहेगा, उसके बाद तैतिल करण प्रारंभ होगा. करण के अनुसार कार्यों की सिद्धि और गति प्रभावित होती है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand के देवघर में आखिर क्यों नहीं जलता रावण का पुतला? जानें इसकी पौराणिक कारण

दिशाशूल

आज बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है. यदि जरूरी कार्यवश उत्तर दिशा की ओर जाना हो तो मूंग या हरी सब्जी खाकर निकलना शुभ फलदायी होता है.

शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:46 बजे से 05:34 बजे तक रहेगा. पूजा-पाठ, साधना और ध्यान के लिए यह श्रेष्ठ समय है. अमृत काल 02:30 बजे से 04:10 बजे तक रहेगा, जो कार्य सिद्धि हेतु उत्तम है.

आज का राहु काल दोपहर 12:16 बजे से 01:44 बजे तक रहेगा. इसी प्रकार यमगण्ड काल प्रातः 07:50 से 09:19 बजे तक और गुलिक काल 10:47 से 12:16 तक रहेगा. इन समयों में कोई भी शुभ कार्य आरंभ करना टालना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital