Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आज का पंचांग 26 जनवरी 2026: भीष्म अष्टमी, राहुकाल और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 26 January 2026: 26 जनवरी 2026, सोमवार का दैनिक पंचांग पढ़ें. आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और भीष्म अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. जानें सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल की पूरी जानकारी.

Aaj ka Panchang 26 January 2026: आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और इस दिन भीष्म अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि महाभारत काल में पितामह भीष्म ने इसी तिथि को बाणों की शैय्या पर अपने प्राण त्यागे थे. इस वजह से यह दिन पितरों के तर्पण के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. श्रद्धापूर्वक तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति और संतोष मिलता है.

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

आज सूर्योदय सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 56 मिनट पर. चंद्रमा का उदय दिन में 11 बजकर 32 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त कल यानी 27 जनवरी की रात 1 बजकर 30 मिनट पर रहेगा.

नक्षत्र, करण और योग

आज अश्विनी नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. करण की स्थिति में सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक विष्टि और रात 9 बजकर 17 मिनट तक बव रहेगा. साध्य योग सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा.

पंचांग की जानकारी

आज शुक्ल पक्ष का सोमवार है. शक संवत 1947 विश्वावसु, विक्रम संवत 2082 कालयुक्त और गुजराती संवत 2082 पिङ्गल चल रहा है. चंद्रमास माघ है, जो पूर्णिमान्त और अमान्त दोनों रूपों में मान्य है.

ये भी पढ़ें-Republic Day 2026: राजपथ पर दिखेगी भारत-EU की भरोसेमंद दोस्ती, जयशंकर बोले- यह एक बड़ा मील का पत्थर है

शुभ मुहूर्त

आज अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:56 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त 2:22 से 3:05 बजे तक है. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:26 से 6:20 बजे तक रहेगा. निशिता मुहूर्त रात 12:08 से 1:01 बजे तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 5:54 से 6:21 बजे तक रहेगा.

ये भी पढ़ें-आज का राशिफल: जिम्मेदारी, धैर्य और समझदारी से कैसे मिलेगी सफलता? जानें हर राशि का आज का हाल

अशुभ मुहूर्त

आज दुर्मुहूर्त दोपहर 12:56 से 1:39 और 3:05 से 3:48 बजे तक रहेगा. राहुकाल सुबह 8:33 से 9:54 बजे तक है. यमगण्ड 11:14 से 12:35 बजे तक रहेगा. गुलिक काल 1:55 से 3:15 बजे तक है. भद्रा सुबह 7:13 से 10:16 बजे तक रहेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital