Aaj Ka Panchang 27 May 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशि के ज्योतिष से जानते हैं 27 मई दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.
27 मई, मंगलवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 May 2025)
27 मई ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है. अमावस्या तिथि आज सुबह 08:32 मिनट तक रहेगी. आज रात 10:54 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा. साथ ही आज देर रात 02:51 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा आज स्नान दान की भौमवती अमावस्या है.
27 May 2025 का शुभ मुहूर्त
- ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि- 27 मई 2025 को सुबह 08:32 मिनट तक रहेगी, इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी.
- सुकर्मा योग- 27 मई को रात 10: 54 मिनट तक, इसके बाद धृति योग लगेगा.
- रोहिणी नक्षत्र- 27 मई को देर रात 02:51 मिनट तक
- 27 मई 2025 व्रत-त्यौहार– आज स्नान दान की भौमवती अमावस्या. इसके साथ ही उदयातिथि के अनुसार आज शनि जयंती मनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 26 May 2025: वट सावित्री व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर बाद 03:45 – 05:28 PM
- मुंबई- दोपहर बाद 03:53 – 05:32 PM
- चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:49 – 05:33 PM
- लखनऊ- दोपहर बाद 03:28 – 05:10 PM
- भोपाल- दोपहर बाद 03:38 – 05:19 PM
- कोलकाता- दोपहर 02:54 – 04:34 PM
- अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:57 – 05:38 PM
- चेन्नई- दोपहर बाद 03:15 – 04:54 PM
- सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – 5:45 AM
- सूर्यास्त – 7:02 PM
- चन्द्रोदय – May 27 5:25 AM
- चन्द्रास्त – May 27 7:39 PM
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


