Bharat Express DD Free Dish

Aaj Ka Panchang 5 August 2025: पुत्रदा एकादशी व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

Aaj Ka Panchang 5 August 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 05 अगस्त, दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Astrology

Aaj Ka Panchang 5 August 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 05 अगस्त, दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.

05 अगस्त, मंगलवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 August 2025)

05 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है. एकादशी तिथि दोपहर 01:13 मिनट तक रहेगी. फिर 05 अगस्त को पूरा दिन पूरी रात पार करके 06 अगस्त की सुबह 07:18 मिनट तक वैधृति योग रहेगा. साथ ही 05 अगस्त की सुबह 11:23 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जायेगा. इसके अलावा 05 अगस्त को पुत्रदा एकादशी और श्रावण का आखिरी मंगला गौरी व्रत है.

05 August 2025 का शुभ मुहूर्त

  • श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि– दोपहर 01:13 मिनट तक
  • दिन– मंगलवार
  • वैधृति योग- 06 अगस्त की सुबह 07:18 मिनट तक
  • ज्येष्ठा नक्षत्र- सुबह 11:23 मिनट तक
  • व्रत और त्योहार– पुत्रदा एकादशी और श्रावण का आखिरी मंगला गौरी व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:48 से शाम 05:29 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:58 से शाम 05:35 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:52 से शाम 05:33 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:32 से शाम 05:12 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:43 से शाम 05:22 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:59 से शाम 04:37 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:02 से शाम 05:41 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:48 से शाम 05:29 तक

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 04 August: सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहे हैं शुभ योग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल

पुत्रदा एकादशी का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:48 ए एम से 05:32 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:19 पी एम से 01:10 पी एम
  • विजय मुहूर्त– 02:54 पी एम से 03:45 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त– 07:12 पी एम से 07:34 पी एम

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 6:03 AM
  • सूर्यास्त – 7:02 PM
  • चन्द्रोदय – Aug 05 4:09 PM
  • चन्द्रास्त – Aug 06 2:44 AM

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read