Aaj Ka Rashifal 11 August 2026: आज 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्रहों की एक बेहद दुर्लभ चाल देखने को मिल रही है. कर्क राशि में सूर्य, बुध, देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की मौजूदगी से शक्तिशाली ‘चतुर्ग्रही योग’ का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही मंगल मिथुन में, शनि मीन में और शुक्र कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज (today Rashifal in hindi), ग्रहों की इस महायुति से 5 भाग्यशाली राशियों के बंद दरवाजे खुलने वाले हैं. जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.
इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत (Aaj Ka Rashifal 11 August 2026)
वृषभ राशि: व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होगा. रुका हुआ काम रफ्तार पकड़ेगा. हरी वस्तु पास रखें. (लकी अंक: 5, रंग: हरा)
मिथुन राशि: करियर और उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता के योग हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा. (लकी अंक: 3, रंग: पीला)
तुला राशि: लव लाइफ में नया मोड़ आएगा, शादी के योग बन रहे हैं. बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होगी. (लकी अंक: 2, रंग: पर्पल)
धनु राशि: नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन है. (लकी अंक: 9, रंग: हरा)
मकर राशि: भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है. (लकी अंक: 6, रंग: ग्रे)
मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वाले रखें ध्यान(today Rashifal in hindi)
मेष राशि: पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा. नई नौकरी या प्रमोशन के योग हैं. मां काली को लाल फूल चढ़ाएं. (लकी अंक: 9, रंग: लाल)
सिंह राशि: धन का प्रवाह बना रहेगा, लेकिन धार्मिक कार्यों में खर्च बढ़ेगा. हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं. (लकी अंक: 8, रंग: लाल)
वृश्चिक राशि: शत्रुओं पर विजय मिलेगी, कोर्ट-कचहरी और इंटरव्यू में सफलता के संकेत हैं. हनुमान चालीसा का पाठ करें. (लकी अंक: 1, रंग: केसरिया)
कन्या, कर्क, कुंभ और मीन राशि वाले न करें ये गलती
कन्या राशि: आज (today Rashifal in hindi) चोट-चपेट या दुर्घटना की आशंका है, वाहन बहुत सावधानी से चलाएं. किसी भी जोखिम भरे निवेश से बचें. (लकी अंक: 4, रंग: नीला)
कर्क राशि: गृह-कलह और अचानक आए खर्चों से मन परेशान रह सकता है. लाल रुमाल पास रखें और वाणी पर कंट्रोल रखें. (लकी अंक: 9, रंग: लाल)
कुंभ राशि: व्यापार ठीक रहेगा लेकिन संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है. गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं. (लकी अंक: 5, रंग: आसमानी)
मीन राशि: रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा. आज नया निवेश बिल्कुल न करें, धन हानि का योग है. शिवजी का जलाभिषेक करें. (लकी अंक: 2, रंग: ऑरेंज)
ये भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2026: कब है व्रत और निशिता काल? जानें घर पर पूजा की विधि और चार प्रहर का पूरा समय
लव लाइफ और सेहत का हाल
आज (Aaj Ka Rashifal 11 August 2026) तुला, वृश्चिक और मकर राशि वालों की लव लाइफ में रोमांस और प्रगाढ़ता बढ़ेगी, जबकि कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को पार्टनर के साथ बहस से बचना चाहिए. सेहत के लिहाज से कन्या राशि वालों को वाहन चलाते समय दुर्घटना से बचना होगा और कर्क व वृषभ राशि वालों को मानसिक तनाव तथा सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
आज सावन शिवरात्रि पर करें यह महाउपाय
आज मंगलवार और सावन शिवरात्रि का दुर्लभ संयोग है. अपनी राशि के अनुसार उपाय करने के साथ-साथ आज शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें. हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाने से राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव तुरंत दूर होंगे.
आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 11 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


