Bharat Express DD Free Dish

Aaj Ka Rashifal 24 September 2025: आज मेष राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता, जानें सभी राशियों का हाल

नवरात्र तृतीया 2025 का राशिफल: जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. बिजनेस, करियर, लव लाइफ, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति से जुड़ी जरूरी जानकारियां.

Aaj ka Rashifal, Rashifal, Horoscope, Astrology

Aaj Ka Rashifal 24 September 2025: नवरात्र के पावन अवसर पर तृतीया तिथि के साथ ही आज चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्योदय के समय चित्रा नक्षत्र रहेगा. आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए बेहद शुभ है.

जीवन में सफलता और मानसिक संतुलन पाने के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ करना लाभकारी रहेगा. अगर समय न हो तो सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ और माता के 108 नाम का जप भी आज ही करें. साथ ही, अन्न दान और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेना आपके लिए विशेष शुभ फल देगा.

बिजनेस और करियर में तरक्की के लिए ऋग्वैदिक श्रीसूक्तम के 16 ऋचाओं का पाठ करना लाभदायक रहेगा. आइए जानते हैं आज की राशियों के लिए विशेष संदेश:

मेष

आज का दिन आपके लिए मङ्गलमय रहेगा. चंद्रमा सप्तम गोचर में होने के कारण बिजनेस में प्रगति के अवसर मिलेंगे. छात्रों के लिए गुरु सकारात्मक प्रभाव डालेंगे और करियर में नए अवसर खुलेंगे. व्यवसाय में किसी भी बाधा का सामना करते समय तुरंत प्रयास करें. लव लाइफ में रोमांस और सामंजस्य बना रहेगा. धार्मिक यात्रा या किसी पूजा पाठ में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

वृष

वृष राशि वालों के लिए आज बड़े लाभ के अवसर हैं. चंद्रमा और गुरु की स्थिति व्यवसाय में सफलता दिलाएगी. रिश्तों में स्वार्थ से बचें और अपने काम पर फोकस करें. ऑफिस में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी अनावश्यक बहस में न पड़ें. स्वास्थ्य संबंधी थोड़ा ध्यान दें.

मिथुन

बुद्धि और रचनात्मकता आज आपके लिए काम आएगी. चंद्रमा शिक्षा और करियर में सकारात्मक बदलाव लाएगा. जीवन में तनाव को जगह न दें. आध्यात्मिक उन्नति की संभावना है. लव लाइफ सामान्य से बेहतर रहेगी, हालांकि वाद-विवाद से बचें.

कर्क

आज आपकी योजनाओं में थोड़ी देरी हो सकती है. जॉब में लगातार प्रयास के बावजूद तुरंत सफलता न मिले, तो निराश न हों. रियल एस्टेट या शेयर बाजार में निवेश करने वालों को भविष्य में लाभ मिलेगा. लव लाइफ में थोड़ी खटास आ सकती है, इसलिए धैर्य रखें.

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. जॉब में सफलता मिल सकती है और किसी सरकारी कार्य में प्रयास फलदायक रहेंगे. उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा. दान-पुण्य करें और लव लाइफ को रोमांचक बनाने के लिए किसी लंबी ड्राइव का प्लान करें.

ये भी पढ़ें- Maa Baglamukhi : दतिया पीतांबरा पीठ भक्तों के लिए क्यों है खास, मां बगुलामुखी के दर्शन से पूरी होती है मनोकामना

कन्या

लंबी यात्रा से बचें, लेकिन रुके हुए कार्य पूरे होंगे. लव लाइफ में सुधार रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. बैंकिंग या आईटी जॉब में सफलता की संभावना है.

तुला

चंद्रमा इसी राशि में है. बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सफल होंगे और वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी. प्रेम संबंधों में आकर्षण और सामंजस्य बना रहेगा. यात्रा आपके मानसिक तनाव को कम करेगी.

वृश्चिक

धन और जॉब को लेकर दिन मिश्रित रहेगा. आध्यात्मिक गतिविधियों से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का समाधान मिलेगा.

धनु

बिजनेस और करियर में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें.

मकर

आज आप आत्मबल से भरे रहेंगे. जॉब और व्यवसाय में सफलता मिलेगी. धार्मिक और सत्संग संबंधी कार्य आपको सही दिशा देंगे.

कुम्भ

आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में सफलता के अवसर हैं. बिजनेस में रुका धन वापस मिलेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें.

मीन

जॉब और बिजनेस में सकारात्मक बदलाव होंगे. वित्तीय मामलों में सुधार रहेगा. छात्रों का करियर उन्नति करेगा और लव लाइफ भी संतोषजनक रहेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read