Bharat Express DD Free Dish

Akshaya Tritiya 2025: आज है अक्षय तृतीया, जानें क्या है सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Akshaya Tritiya 2025: वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी. अक्षय तृतीया पर खरीदारी के साथ दान-पुण्य का विशेष महत्व रहेगा. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

Akshaya Tritiya 2025

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया (Gold Akshaya Tritiya) वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है और वह शुभ तिथि आज यानी 30 अप्रैल 2025 को है. आज मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेरजी की पूजा करने से विशेष लाभ होता है. अक्षय तृतीया ( Akshaya Tritiya) पर अबकी बार अक्षय योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है. इस शुभ संयोग में पूजा करने से आपका हर कार्य पूरा होगा.

इतना ही नहीं इस दिन वस्तुओं की खरीदारी की जाती है और तमाम चीजों का दान किया जाता है. इस दिन धन की प्राप्ति और दान का पुण्य अक्षय बना रहता है. यह दिन साल का स्वयंसिद्ध मुहूर्त है और दिन बिना किसी शुभ मुहूर्त के कोई भी शुभ काम किया जा सकता है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है और पूजन विधि के बारे में.

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2025)

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय आज 30 अप्रैल 2025 की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. इस दौरान सोना खरीदना शुभ माना जाता है. अगर सोना आपके बजट में नहीं है तो आप इस दिन मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तुएं जैसे जौ, पिली कौड़ी और दक्षिणावर्ती शंख भी घर ला सकते हैं. इनको लाने से भी आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी.

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आज यानी 30 अप्रैल दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, अक्षय तृतीया पर पूजा करवे का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इस दिन सोना खरीदना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: अक्षय तृतीया पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का हाल

अक्षय तृतीया पूजा विधि

अक्षय तृतीया के मौके पर प्रात:काल घर में शीतल जल से स्नान करें. इसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. उन्हें सफेद फूल अर्पित करें और भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें. इसके बाद कुछ दान का संकल्प करें. इस दिन ऐसे कार्य करें जिससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो. इस दिन पूजा उपासना ध्यान जरूर करें. अपने व्यवहार को मधुर बनाये रखे.

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी कैसे करें?

अगर आप अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो सबसे उपयुक्त समय दोपहर का होता है. अगर सोना न खरीद सकें तो तोने के आवरण वाली चीजें खरीदें. साथ ही कोई न कोई धातु दान के लिए जरूर खरीदें. पहले किसी निर्धन व्यक्ति को दान करें. फिर स्वंय का सोना पहले भगवान को अर्पित करें और तब जाकर सोने का प्रयोग करना आरंभ करें.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read