Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बुध के गोचर से बना 3 राजयोग इन राशियों के लिए बेहद शुभ, 14 जून तक का समय वरदान!

Budh Gochar: आज बुध ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है. ऐसे में बुध के इस गोचर से तीन राजयोग बनेगा जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है.

Budh Gochar

बुध देव और राशिचक्र.

Budh gochar: ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. बुध ग्रह 31 मई 2024 को यानी आज वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है. बुध के इस गोचर से चार अन्य ग्रहों का भी योग बनेगा. वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र पहले से मौजूद हैं. ऐसे में बुध और शुक्र की युति से बुधादित्य योग और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. इसके अलावा शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग भी बनेगा. ये चमत्कारी राजयोग कुछ राशियों की किस्मत को संवार कर रख देने वाले साबित होंगे. आइए जानते हैं कि बुध के गोचर से बनने वाले राजयोग किन राशियों के जीवन पर शुभ प्रभाव डालेंगे.

कन्या राशि

बुध के गोचर से बना बुधादित्य योग, लक्ष्मी नरायण राजयोग और गजलक्ष्मी राजयोग कन्या राशि के लिए बेहद शुभ और फायदेमंद साबित होगा. इस दौरान करियर जबरदस्त उन्नति होगी. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छा ऑफर मिलेगा. इसके अलावा जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें खास आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी. धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे. कार्यस्थल पर अच्छी सफलता मिलेगी.

मकर राशि

मकर राशि को करियर में अच्छी प्रगति होगी. जॉब करने वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है. व्यापार करने वाले अच्छी डील फाइनल कर सकते हैं. बौद्धिक क्षमता में विकास होगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलेगा. शादीशुदा जिंदगी में लाइफ पार्टनर से सहयोग से आर्थिक लाभ होगा.

कुंभ राशि

बुध के गोचर से बनने वाले तीन राजयोग कुंभ राशि वालों के लिए बेहद खास और सकारात्मकबदलाव वाले साबित होंगे. इस दौरान बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. जिससे बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी. जॉब करने वालों को अच्छा लाभ और पदोन्नति देखने को मिलेगी. बिजनेस में जो भी प्लान करेंगे वह सफलतापूर्वक संपन्न होगा. अचानक धन लाभ के भी कई योग बनेंगे.

मीन राशि

बुध का यह राशि परिवर्तन मीन राशि से संबंध रखने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस राशि के लोग राजयोग के शुभ प्रभाव से करियर में अच्छा मुकाम हासिल करंगे. इसके अलावा बिजनेस में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. जीवन अच्छे दिन के आने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा. बुध गोचर की अवधि में यानी 14 जून तक किस्मत का भी भरपूर साथ मिलेगा. इस दौरान व्यापार और जॉब से जुड़े तमाम कार्य आसानी से पूरे होंगे.

यह भी पढ़ें: जून में सोने की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, शुक्र समेत ये बड़े ग्रह बदलेंगे चाल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital