Bharat Express DD Free Dish

चैती छठ 2026: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक जानें चार दिनी पर्व का पूरा कैलेंडर

Chaiti Chhath Puja 2026: चैत्र मास में मनाया जाने वाला चैती छठ व्रत 22 मार्च 2026 से शुरू होकर 25 मार्च 2026 को समाप्त होगा. नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के महत्व और सही तारीखों को जानें.

Chaiti Chhath Puja 2026: हिंदू धर्म में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा का विशेष महत्व है. चैत्र मास में आने वाला चैती छठ व्रत लोक आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है, जिसे सुख, सौभाग्य और दुखों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है. इस साल यह पर्व मार्च महीने में मनाया जाएगा.

कब से कब तक चलेगा पर्व?

चार दिन तक चलने वाला चैती छठ व्रत 22 मार्च 2026, रविवार से शुरू होकर 25 मार्च 2026, बुधवार को समाप्त होगा. इस दौरान भक्त नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की पूजा विधि पूरी श्रद्धा से निभाते हैं.

नहाय-खाय से शुरुआत

पहला दिन नहाय-खाय कहलाता है. इस बार यह 22 मार्च को होगा. इस दिन श्रद्धालु स्नान करके सूर्य देव और कुल देवता की पूजा करते हैं. परंपरा के अनुसार साधक कद्दू-भात को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं और इसी से व्रत की शुरुआत होती है.

खरना का महत्व

दूसरे दिन को खरना कहा जाता है, जो 23 मार्च 2026, सोमवार को पड़ेगा. इस दिन शाम को गुड़ की खीर और रोटी का भोग छठी मैया को अर्पित किया जाता है. इसके बाद भक्त 36 घंटे का निर्जल व्रत रखते हैं, जो इस पर्व का सबसे कठिन और महत्वपूर्ण हिस्सा है.

संध्या अर्घ्य

तीसरे दिन यानी 24 मार्च 2026, मंगलवार को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा. इस दिन भक्त डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. दिल्ली के समयानुसार सूर्यास्त शाम 6:34 बजे होगा. श्रद्धालु सूप में फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री लेकर जलाशयों में खड़े होकर सूर्य देव की पूजा करते हैं.

उषा अर्घ्य और पारण

चौथा और अंतिम दिन 25 मार्च 2026, बुधवार को उषा अर्घ्य का होता है. इस दिन प्रात:काल 6:20 बजे सूर्योदय के समय भक्त उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इसके बाद व्रत का पारण किया जाता है और महापर्व संपन्न होता है.

ये भी पढ़ें-17 मार्च 2026 मासिक शिवरात्रि: जानें शुभ-अशुभ समय, ग्रह स्थिति और पूजा के उपाय

चैती छठ व्रत न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि इसे लोक आस्था का पर्व भी माना जाता है. सूर्य देव और छठी मैया की पूजा से भक्त सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read