Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दुल्हन की तरह सजा ब्रजमंडल: कृष्ण जन्मोत्सव के रंग में रंगी मथुरा-वृंदावन, जन्मभूमि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Krishna Janmashtami 2026 से पहले मथुरा-वृंदावन दुल्हन की तरह सज गया है. 25 चौराहे रोशनी से जगमगा रहे हैं और 4 सितंबर की मध्यरात्रि जन्मोत्सव मनाया जाएगा.

Krishna Janmashtami

कृष्ण जन्मोत्सव के रंग में रंगी मथुरा-वृंदावन

Krishna Janmashtami 2026: मुथरा/ राकेश पचौरी: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मथुरा-वृंदावन का पूरा इलाका इन दिनों भक्ति और उत्साह से सराबोर है. भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव से पहले धर्मनगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है. शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और रास्तों पर रंग-बिरंगी रोशनी लोगों का ध्यान खींच रही है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर भी भव्य सजावट के साथ तैयार है. 4 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा.

जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं का मथुरा पहुंचना शुरू हो गया है. देर रात तक बड़ी संख्या में लोग श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं. स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में भी उत्साह साफ नजर आ रहा है.

25 प्रमुख चौराहे रोशनी से जगमग

जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने शहर के करीब 25 प्रमुख चौराहों और तिराहों को आकर्षक ढंग से सजाया है. कहीं फसाड लाइटिंग नजर आ रही है तो कहीं रंगीन कपड़ों और रोशनी से पूरा चौराहा चमक रहा है. रात होते ही इन जगहों की खूबसूरती देखते ही बन रही है.

श्रद्धालुओं के लिए कई प्रमुख स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किए गए हैं. इन जगहों पर भगवान श्रीकृष्ण की अलग-अलग लीलाओं को खूबसूरती से दर्शाया गया है. लोग यहां रुककर चित्रों को देख रहे हैं और तस्वीरें लेकर इन पलों को यादगार बना रहे हैं.

दीवारों पर दिख रही कृष्ण की लीलाएं

नगर निगम ने शहर की प्रमुख दीवारों पर भी श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी आकर्षक पेंटिंग बनवाई हैं. इन चित्रों में ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई दे रही है. उद्देश्य यही है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इन चित्रों के जरिए कृष्ण की लीलाओं और ब्रज की संस्कृति को करीब से समझ सकें.


ये भी पढ़ें: कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? इस दुर्लभ योग में बरसेगी कान्हा की विशेष कृपा, नोट कर लें पूजा का सही समय


नगर आयुक्त ओजस्वी राज के मुताबिक, इस बार पिछले साल की तुलना में सजावट और लाइटिंग को और भव्य बनाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख मार्गों को भी दुरुस्त कराया गया है. प्रशासन को उम्मीद है कि जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचेंगे. फिलहाल पूरा ब्रज कृष्ण भक्ति के रंग में डूबा है और श्रद्धालुओं को अब 4 सितंबर की उस आधी रात का इंतजार है, जब कान्हा के जन्म का उल्लास पूरे मथुरा-वृंदावन में गूंजेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital