Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Moles effect: क्या आप शरीर पर बने तिल के राज को जानते हैं, जाने कौन से तिल हैं भाग्यशाली

माना जाता है कि छोटे आकार वाले तिल व्यक्ति के जीवन में कोई खास प्रभाव नहीं डालते जबकि बडे़ आकार वाले तिल अपना व्यापक असर दिखाते हैं. इन्हें अत्यधिक शुभ भी माना जाता है.

moles astrology

जानें कौन से तिल हैं भाग्यशाली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Moles effect: शरीर पर बने तिल को अक्सर ही लोग अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ज्योतिष की मानें तो यह आपके भाग्य से जुड़ी कई सारी बातों को जानने में सहायक है. तिल से आपके जीवन से जुड़े कई सारे राज को जाना जा सकता है, आइए जानते हैं शरीर पर कुछ खास जगह बने तिल और उनसे जुड़े राज को.

आमतौर पर ऐसा देखने में आता है कि कुछ लोगों के शरीर पर कुछ तिल तो पैदाइशी होते हैं, जबकि कुछ उम्र के किसी पड़ाव पर शरीर पर दिखाई देते हैं. कभी-कभी तो ऐसा होता है कि एक समय बाद इनके आकार में परिवर्तन होने लगता है या धीरे-धीरे ये गायब भी होने लगते हैं. ज्योतिष की मानें तो शरीर पर बने ये तिल आपके भाग्य से जुड़ी कई सारी बातों को बताते हैं.

कौन से तिल हैं भाग्यशाली

शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर बने तिल आपके जीवन में होने वाले बदलाव के भी सूचक हैं. आइए जानते हैं तिलों के इस राज को.

ऐसा माना जाता है कि किसी भी इंसान के माथे पर तिल का होना उसके अच्छे भाग्य का सूचक है. माथे पर दाईं ओर तिल वाले काफी भाग्यशाली होते हैं.वहीं जिसके होठों पर तिल होता है उसके प्रति लोगों का आकर्षण अधिक रहता है.

महिलाओं के शरीर के बाएं हिस्से में तो पुरुषों के शरीर के दाहिने तरफ तिल का होना शुभ माना गया है.

दाहिने कान पर तिल होने पर माना जाता है कि अमुक शख्श का विवाह शीघ्र ही होने वाला है. ऐसे लोगों को अचानक धन की प्राप्ति होती है. वहीं बाईं कान पर तिल होने पर इसके ठीक विपरीत होता है. स्त्रियों के बाएं गाल और भौहों की नोक पर भी तिल को अच्छा माना जाता है.

रंगीन तिलों का राज 

आपने देखा होगा कि कई लोगों के शरीर पर हल्के भूरे रंग के तिल होते हैं. ऐसे तिल वाले लोगों को जिंदगी में सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं. वहीं हल्का हरा और लाल रंग के तिल भी अच्छे भाग्य का सूचक हैं. ज्योतिष मे हरे और लाल रंग के तिलों को काले वाले तिल से अच्छा माना जाता है.

तिल का आकार भी रखता है मायने

ऐसा माना जाता है कि छोटे आकार वाले तिल व्यक्ति के जीवन में कोई खास प्रभाव नहीं डालते जबकि बडे़ आकार वाले तिल अपना व्यापक असर दिखाते हैं. इन्हें अत्यधिक शुभ भी माना जाता है. वहीं आकार में लंबे तिल जिसके शरीर पर होते हैं वे अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital