Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shardiya Navratri 2022 : शारदीय नवरात्रि शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा से मनोकामनाएं होती हैं सिद्ध

आज से शारदीय नवरात्रि शुरू

आज से देवी शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुका हैं. अगले 9 दिनों तक देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना की जाएगी. नवरात्रि के पहले दिन से कलश स्थापना करते हुए मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है..

नवरात्रि पर मां दु्र्गा की पूजा के दौरान करें इन नियमों का पालन

– नवरात्रि के पूरे 9 दिन व्रत रखना चाहिए. अगर आप किसी वजह से पूरे 9 दिनों तक व्रत नहीं रख पाते है तो पहले, चौथे और आठवें दिन व्रत अवश्य रखें.
– घर पर नौ दिनों तक मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योति जरूर जलाए.
– नवरात्रि पर देवी दुर्गा की प्रतिमा के साथ ही साथ, मां लक्ष्मी और देवी सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित कर 9 दिनों तक पूजा करें.
– मां दु्र्गा को 9 दिनों तक अलग-अलग दिन के हिसाब से भोग अवश्य लगाएं. इसके साथ ही मां को प्रतिदिन लौंग और बताशे का भोग लगाएं.
– दु्र्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें.
– पूजा में मां को लाल वस्त्र और फूल अवश्य चढ़ाएं.

शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में 9 देवियों के 9 बीज मंत्र

पहला दिन    शैलपुत्री   ह्रीं शिवायै नम:

दूसरा दिन  ब्रह्मचारिणी   ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:

तीसरा दिन  चन्द्रघण्टा   ऐं श्रीं शक्तयै नम:

चौथा दिनकूष्मांडा  ऐं ह्री देव्यै नम:

पांचवा दिन स्कंदमाताह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:

छठा दिनकात्यायनी क्लीं श्री त्रिनेत्राय नम:

सातवाँ दिन कालरात्रि क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:

आठवां दिन महागौरी  श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:

नौवां दिन सिद्धिदात्री ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital