Bharat Express DD Free Dish

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: जानिए भगवान श्रीकृष्ण को क्यों प्रिय है ‘कदम्ब’ का वृक्ष, सेहत के लिए भी है वरदान

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के खास मौके पर जानिए भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय ‘कदम्ब’ वृक्ष के धार्मिक महत्व और इसके अद्भुत औषधीय फायदों के बारे में, जो सेहत के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं हैं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

पूरी ​दुनिया में रह रहे एक अरब से ज्यादा हिंदु अनुयायी आज अपने आराध्य के मनुष्य अवतार ‘श्रीकृष्ण’ का 5253वां जन्मोत्सव मना रहे हैं. सौर गणना (यानी मानव वर्षों) के अनुसार, स्वयं परमेश्वर ने द्वापर युग के अंतिम चरण में श्रीकृष्ण अवतार धारण किया था. वे 5,252 साल पहले पृथ्वी पर द्विभुज रूप में यानी बिल्कुल हम जैसी देह में समाज के बीच जन्मे थे. मनुज रूप में उन्होंने 125 वर्ष 8 माह बिताए और उसके बाद वापस अपने परम धाम लौट गए थे.

आज हम लोग 5253वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर रहे हैं. BharatExpress.Com हर वर्ष की तरह इस बार भी, आपके लिए विशेष प्रस्तुति दे रहा है.

इस आलेख में जानिए औषधीय गुणों से भरपूर श्रीकृष्ण को प्रिय ‘कदम’ वृक्ष के बारे में. इसे कई इलाकों में कदम्ब भी कहा जाता है. हजारों साल पहले ब्रजभूमि में ‘कदम्ब’ के बहुत-से वन होते थे. समय के साथ इनका हृास हुआ. हालांकि, अभी भी भारत भूमि में कई बड़े क्षेत्रों में होते हैं.

पोषक तत्वों से भरपूर ‘कदम्ब’ के वृक्ष

प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जो न केवल देखने में सुंदर, स्वाद से भरपूर बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर हैं. ऐसे ही एक फल का नाम कदम है, जो पोषक तत्वों से भरपूर है और भगवान श्री कृष्ण को भी अति प्रिय है.

श्रीकृष्ण बचपन में इसी वृक्ष पर झूलते थे

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जल विभाग ने लोगों को स्थानीय वृक्षों के महत्व से अवगत कराते हुए कदम कदम के वृक्ष की उपयोगिता और गुणों की विस्तृत जानकारी दी है. श्रीकृष्ण को प्रिय यह वृक्ष न केवल देखने में बेहद सुंदर है, बल्कि इसके फूल, फल और छाल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. कदम एक विशाल और सदाबहार वृक्ष है.

‘कदम्ब’ के वृक्ष की पहचान क्या होती है

इसकी सबसे खास पहचान इसके सुगंधित, गोलाकार और नरम पीले फूल हैं, जो दूर से ही अपनी मिठास भरी खुशबू फैलाते हैं. इन फूलों की सुगंध और सौंदर्य के कारण इन्हें भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय माना जाता है. विभाग का मानना है कि कदम का वृक्ष सौंदर्य, स्वास्थ्य, औषधीय गुणों और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है.

‘कदम्ब’ में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट

सेहत के लिए भी कदम फायदेमंद है और इसके सेवन से कई अद्भुत लाभ मिलते हैं. कदम के फूल और फल दोनों ही खाने योग्य हैं. स्थानीय परंपराओं में इसके फूलों और फलों से स्वादिष्ट चटनी व अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं. कदम में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके नियमित उपयोग से पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह पेट की समस्याओं जैसे अपच, दस्त में भी राहत देता है.

साथ ही रक्त शुद्धि होती है और त्वचा संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है. मुंह की सेहत के लिए भी कदम फायदेमंद है. इसकी छाल से कुल्ला करने पर मसूड़ों की समस्या और मुंह की बदबू भी कम हो सकती है.

बुखार, मधुमेह, सूजन और तनाव कम करता

आयुर्वेद में कदम की छाल, पत्तियों और फूलों का उपयोग बुखार, मधुमेह, सूजन और तनाव कम करने जैसी समस्याओं के इलाज में किया जाता है. इसके फूलों का काढ़ा गले की खराश और खांसी में भी लाभकारी माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

BharatExpress.Com पर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े ये आलेख भी पढ़ सकते हैं:

5253वाँ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: आज ही के दिन द्वापर युग में परमेश्वर ने लिया था मानव अवतार, पृथ्वी पर 125 वर्ष बिताए

देखिए बृजभूमि में हजारों साल पहले हुईं श्री राधा-कृष्ण की सचित्र बाल लीलाएं, ये अहसास करने दुनियाभर से आते हैं लोग

Shri Krishna ही महाकाल थे: जब युद्धभूमि में प्रकट हुआ माधव का भयंकर रूप… उनके मुख में समा रहे थे सारे योद्धा

चाणूर और मुष्टिक कौन थे? जिन्होंने श्रीकृष्ण और बलराम पर किया हमला – लेकिन मिनटों में जान से हाथ धोना पड़ा

जहां श्रीकृष्ण ने सीखीं 14 विद्या, 64 कलाएं..अब उसी नगरी से तय होगा दुनिया का समय? CM मोहन यादव ने बताया प्लान

Sudarshana Chakra: कितना विध्वंसक था यह दिव्यास्त्र, किसने किया इसका निर्माण? पुराणों से जानिए पूरी कहानी

श्रीकृष्ण का पांचजन्य ही नहीं, महाभारत-युद्ध में इन योद्धाओं के शंख बजने से भी थर्रा उठती थी धरा, जानें- किसे कहां से मिले?

MAHABHARATA: विश्‍व का सबसे बड़ा महाकाव्य, जिसमें 1 लाख से ज्‍यादा श्‍लोक, इसके पात्र, कथाएं और उपदेश हमेशा देते रहेंगे प्रेरणा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read