Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वाराणसी: सावन के हर सोमवार को नहीं होगा बाबा विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन, निरस्त रहेंगे पास

इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा. ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है.

Kashi Vishwanath temple

काशी विश्वनाथ मंदिर.

सावन में उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का रेला उमड़ता है. श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ का आराम से दर्शन सुलभ हो और सुरक्षा चाक-चौबंद रहे इसलिए मंदिर में दर्शन-पूजन और सिक्योरिटी की नई गाइडलाइन जारी की गई है.

इस बार सावन 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा, इस दौरान पांच सोमवार पड़ेंगे. अब हर सोमवार को दर्शन पूजन के लिए बनाई गई व्यवस्था के अनुसार बाबा के गर्भगृह में स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह से रोक रहेगी. हर सोमवार को सभी तरह के दैनिक पास निरस्त रहेंगे. सोमवार को मंदिर के अंदर एक भी लॉकर की सुविधा नहीं होगी. मंदिर के बाहर ही सारा सामान किसी लॉकर में जमा करना होगा. वीआईपी दर्शन के लिए एक तय समय में ही व्यवस्था की जाएगी.

बुजुर्गों व अशक्तों के लिए ये व्यवस्था

काशी विश्वनाथ मंदिर के पिनाक भवन में सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, दर्शन-पूजन और ट्रैफिक नियमों को लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने मंथन किया. इसके बाद पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा और अभिसूचना, सूर्यकांत त्रिपाठी की ओर से मंदिर में दर्शन पूजन को लेकर गाइडलाइन जारी की गई.


ये भी पढ़ें: काशी में भगवान विष्णु का ऐसा मंदिर जिसका अब चार महीने बाद खुलेगा कपाट


इसके मुताबिक, सावन के सोमवार से ठीक पहले रविवार को रात 12 बजे से अगले आदेश तक गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन होगा. इस दौरान किसी प्रकार की गाड़ियां इस परिधि में नहीं जा सकेंगी. बुजुर्ग, अशक्त श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से नो व्हीकल जोन में ई- रिक्शा और गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की जाएगी.

सोमवार को मंदिर में दर्शन-पूजन की व्यवस्था

* श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन-पूजन कराए जाने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और जिग-जैग की व्यवस्था की गई है.
* श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल और छाया की व्यवस्था होगी.
* सावन के हर सोमवार के दिन श्रद्धालुओं को बैग, मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज और बाकी प्रतिबंधित सामग्रियों को लेकर दर्शन न करने की अपील की जाएगी.
* हर सोमवार के दिन पूजा सामग्री जैसे कि माला, फूल, प्रसाद, गंगाजल और दूध के अलावा कोई भी सामान ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.
* सोमवार के दिन परिसर में किसी भी तरह के लाकर सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी.
* श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंट्री और एग्जिट के रास्तों पर पर्याप्त साइनेज बोर्ड की व्यवस्था होगी.
* रविवार की रात 12.00 बजे से अगले आदेश तक मैदागिन से गोदौलिया चौराहे तक नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा.
* श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में इमरजेंसी इलाज, खोया-पाया केंद्र, पुलिस सहायता केंद्र और पर्याप्त संख्या में लाऊड हेलर और लाऊडस्पीकर की व्यवस्था की जाएगी.
* सोमवार को मंदिर में आने वाले दैनिक पास निरस्त रहेंगे.
• सोमवार को स्पर्श दर्शन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.
• सोमवार के दिन वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए निश्चित समय में प्रोटोकाल दर्शन-पूजन की व्यवस्था रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital