Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

साउथ अफ्रीका का धमाकेदार प्रदर्शन, भारत के हाथ से निकला गुवाहाटी टेस्ट

IND vs SA Test: साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 30 रनों से हरा दिय है. 25 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब साउथ अफ्रीका ने भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया हो.

IND vs SA Test india south africa cricket match Guwahati Test Know Score Board

IND vs SA Test: साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इससे पहले कोलकाता टेस्ट में भी साउथ अफ्रीका ने 30 रन से जीत दर्ज की थी, जिससे वे 25 साल बाद भारत में क्लीन स्वीप करने में सफल रहे. आखिरी बार 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत मिली थी. बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को 549 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 140 रन पर सिमट गई.

रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 54 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 6 विकेट लिए. साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन मंगलवार को अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित कर दी. पहले टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने 489 रन बनाए थे, जबकि भारत की पहली पारी 201 रन पर समाप्त हुई.

एडन मार्करम ने कहा आसान नहीं होता?

मैच जीतने के बाद एडन मार्करम ने कहा कि यह बहुत अच्छा लग रहा है. सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन कोशिश की है. भारत आना आसान नहीं होता, खासकर विदेशी टीमों के लिए मुश्किल हालात में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है. होम ग्राउंड़ में जीतना कहीं और जीत हासिल करने से ज्यादा आसान होता है.

ये भी पढ़ें: 25 नवंबर 1995 को मैच के दौरान स्टेडियम में हो गई थी नौ लोगों की मौत, लेकिन मैच जारी रहा

रन के लिहाज से सबसे बड़ी टेस्ट हार

IND vs SA Test की हार भारत की ओवरऑल टेस्ट में और घर पर रन के अंतर से सबसे बड़ी हार है. इससे पहले टीम इंडिया को 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 342 रन से हराया था.

IND vs SA प्लेइंग-XI:

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital