Asia Cup 2025: 28 सितंबर को दुबई में एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. ये पहली बार ऐसा मौका होगा जब दोनों टीमें फाइनल में आमने सामने होंगी. टीम इंडिया पहले ही पाकिस्तान को दो बार हराकर फॉर्म में है और अब खिताब बचाने के साथ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी लेकिन इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लग सकता है.
रऊफ और फरहान पर बैन की आशंका
दरअसल, पाकिस्तान के दो खिलाड़ी हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान पर बैन लगने की आशंका है. सुपर-4 के मुकाबले में भारत के खिलाफ खेलते हुए इन दोनों ने ऐसी हरकतें कीं जिस पर BCCI ने सख्त आपत्ति जताई और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से शिकायत की. फरहान ने अर्धशतक लगाने के बाद गन सेलिब्रेशन किया जबकि रऊफ ने फील्डिंग के दौरान प्लेन गिराने का इशारा किया. इन इशारों को BCCI ने अनुशासनहीनता और उकसावे की कार्रवाई माना.
BCCI ने रेफरी को भेजा सबूत
इस मामले की सुनवाई 26 सितंबर को होनी है. अगर दोनों खिलाड़ी दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें फाइनल से बाहर किया जा सकता है. BCCI ने वीडियो सबूतों के साथ पूरा डोजियर रेफरी को भेजा है. वहीं फरहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ जश्न का एक पल था और उन्हें इस पर कोई पछतावा नहीं है.
इसे भी पढ़ें-Asia Cup Final IND vs PAK: एक बार फिर आमने-सामने होंगी इंडिया-पाक टीमें, कब और कहां होगा फाइनल मैच? जानें पूरी डिटेल
BCCI का क्या कहना है?
BCCI अधिकारियों का कहना है कि फरहान की सफाई से साफ है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया. अब सबकी नजर रेफरी के फैसले पर है. अगर फैसला पाकिस्तान के खिलाफ आता है तो उनकी टीम कमजोर हो सकती है. वहीं अगर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर कोई कार्रवाई होती है, तो उन्हें चेतावनी या मैच फीस का जुर्माना लग सकता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



