Bharat Express DD Free Dish

Asia Cup Final IND vs PAK: एक बार फिर आमने-सामने होंगी इंडिया-पाक टीमें, कब और कहां होगा फाइनल मैच? जानें पूरी डिटेल

एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. दोनों टीमें टूर्नामेंट में पहले ही दो बार भिड़ चुकी हैं और दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की है.

Asia Cup Final IND vs PAK, Asia Cup 2025, India vs Pakistan

Asia Cup Final IND vs PAK: एशिया कप अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक मुकाम पर पहुंच चुका है. क्रिकेट फैंस के लिए इससे बड़ी टक्कर शायद ही कोई और हो सकती भारत और पाकिस्तान की टीमें पहली बार एशिया कप के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ने जा रही हैं. यह मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और रात 8 बजे से शुरू होगा (यूएई समय अनुसार 6:30 PM).

यह किसी आम क्रिकेट मैच की तरह नहीं है. इस मैच के पीछे सिर्फ ट्रॉफी की लड़ाई नहीं है, बल्कि दो दिग्गज क्रिकेटिंग नेशन्स के बीच का वो जुनून भी है जो दशकों से क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में धड़कता आया है. भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में पहले ही दो बार आमने-सामने आ चुके हैं और दोनों ही मौकों पर टीम इंडिया ने बाजी मारी है.

सुपर-4 में भारत की दो बड़ी जीत

भारत ने जहां ग्रुप स्टेज में तीनों मुकाबले जीतकर अपने इरादे साफ कर दिए थे, वहीं सुपर-4 में भी उसका प्रदर्शन दमदार रहा. खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ दोनों जीत टीम की मजबूत मानसिकता को दर्शाती हैं. ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था और सुपर-4 में 6 विकेट से. इन दोनों मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया.

दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी हार के बाद जोरदार वापसी की. सुपर-4 में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह पक्की की. सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम अब फाइनल में भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी

अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत अब तक पाकिस्तान पर भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 15 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं, जिसमें से भारत ने 12 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में सफलता मिली है.

फाइनल की बात करें तो यह सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि एक इमोशन है. जहां एक तरफ रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और अभिषेक जैसे खिलाड़ी भारत को एक और एशिया कप दिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेंगे.

ये भी पढ़ें- शाहीन के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, 11 रन से हारा मुकाबला, अब फाइनल में भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान

कहां देखें मैच?

फैंस के लिए यह सुपर संडे यादगार बनने वाला है. अगर आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो टीवी पर Sony Sports Network पर इसका सीधा प्रसारण होगा. वहीं मोबाइल और लैपटॉप पर आप SonyLIV और FanCode ऐप के जरिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read