गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
भारतीय हॉकी टीम (फोटो ट्विटर)
Asian Games 2023: एशियन गेम्स का आज 9वां दिन है और भारतीय खिलाड़ी अपनी जी-जान से महेनत कर रहे हैं. एशियन गेम्स में भारत ने अपने नाम 56 मेडल कर लिए हैं, जिसमें 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारतीय खिलाड़ियों ने आज सोमवार को भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किए. सबसे पहले रोलर स्केटिंग में आरती कस्तूरी राज, हीरल, संजना और कार्तिका की चौकड़ी ने स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके बाद भारत को जल्द ही दूसरा मेडल भी मिल गया, जब आर्यनपाल, आनंद, सिद्धांत और विक्रम की पुरुष चौकड़ी ने स्पीड स्केटिंग में कांस्य पदक जीता. भारतीय खिलाड़ी आज भी अपने शानदार फॉर्म में नजर आए.
वहीं सोमवार को भारत के लिए बेहद अच्छी खबर भी आई. जब भारतीय महिला एथलीट विथ्या रामराज ने कमाल कर दिया है. जब उन्होंने 400 मीटर हर्डल्स में नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी की. विथ्या रामराज ने पीटी उषा के नाम दर्ज रिकोर्ड की बराबरी की. उन्होंने 55.42 सेकेंड में 400 मीटर की हर्डल्स को पूरा किया.
भारत की तरफ से अनहत और अभय सिंह ने स्क्वैश में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होने ग्रुप स्टेज की तीसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. दोनों ने मिक्सड डबल्स मुकाबले में 2-0 से जीत हासिल की. अब फाइनल स्टेज के लिए मुकाबला कल आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा डबल महिला टेबल टेनिस में भी भारत को मेडल मिला. हालांकि यहां केवल कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. सुतीर्था और अहिका ने 2-3 से पिछड़ने के बाद वापसी की लेकिन कोरिया की सुगियोंग पाक और सुयोग चा ने निर्णायक गेम में बाजी मार ली.
यह भी पढ़ें- MP Election: “जिनको टिकट दिया जाना है उन्हें जानकारी दे दी गई है”, लोगों को गुमराह कर रहे शिवराज सिंह- कमलनाथ
इससे पहले भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में विश्व चैम्पियन चीन की चेन मेंग और यिडि वांग को हराया था । इसके साथ ही टेबल टेनिस में अब भारत की चुनौती समाप्त हो गई. इस बार भारत ने टेबल टेनिस में यही एक पदक जीता है.
कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में पूल ए (A) के मैच में बांग्लादेश को 12 -0 से हराकर पूल में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. भारतीय टीम ने पूल चरण के पांच मैचों में 58 गोल किये और सिर्फ पांच गोल गंवाये. इससे पहले भारतीय टीम ने उजबेकिस्तान को 16-0 से , सिंगापुर को 16-1 से, पाकिस्तान को 10-2 से और जापान को 4-2 से हराया था.
बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी…
Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…
करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने की जानकारी दी गई है.…
Digital Weavers: कपड़ा और हथकरघा कारोबार से जुड़े युवा कारीगर अब पारंपरिक बुनाई को डिजिटल…
MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले…
Abhishek Sharma Ishan Kishan viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने…