Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बैटिंग, सूर्यकुमार और भरत का डेब्यू

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के दौरान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के पास 20 विकेट लेने की संभावना अधिक है.

IND vs AUS

नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस (फोटो-@BCCI)

Edited by Nitish Pandey

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक टेस्ट सीरीज का आगाज नागपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के साथ होने जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टेस्ट करियर का आगाज करेंगे. वहीं केएस भरत भी आज के मैच के साथ डेब्यू करेंगे. रोहित शर्मा कंगारुओं के खिलाफ तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाज के साथ उतरे हैं.

बल्लेबाजी में केएल राहुल को इन फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल पर तरजीह दी गई है. फैंस को टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से काफी हैरानी हुई है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई की तरफ से टॉड मर्फी को डेब्यू का मौका मिला है. जबकि हैंड्सकॉम्ब की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की बात करें तो पिछली तीन ट्रॉफी पर भारत का कब्जा रहा है.

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), आर जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और सिराज.

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 19 साल बाद भारत में सीरीज जीतने की तलाश में ऑस्ट्रेलिया, टर्निंग ट्रैक पर होगा रोमांचक मुकाबला

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के दौरान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के पास 20 विकेट लेने की संभावना अधिक है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital