Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IPL की तरह एक और लीग शुरू करने की तैयारी में है BCCI, जानें कब और कैसे खेले जाएंगे मुकाबले

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) क्रिकेट के छोटे और नए फॉर्मेट की लीग शुरू करने पर विचार कर रहा है. इसको लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है.

Bcci

क्रिकेट (सोशल मीडिया)

BCCI Works On New League: क्रिकेट की दुनिया में कई सारे टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी की ओर से कई टूर्नामेंट आयोजित किये जाते हैं. वहीं कई देशों में कई लीग्स आयोजित किए जाते हैं. दुनियाभर में इस समय 10-10 ओवर के मैच को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इसे देखते हुए भारत में भी इस फॉर्मेट के मुकाबले शुरू करने पर विचार किया जा रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) क्रिकेट के छोटे और नए फॉर्मेट की लीग शुरू करने पर विचार कर रहा है. इसको लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल के सितंबर-अक्टूबर में इस लीग का आयोजन हो सकता है.

लीग को लेकर चल रहा विचार

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई की ओर से टी10 फॉर्मेट में लीग शुरू करने की योजना शेयरधारकों को पसंद आई है. वैसे, इस लीग के 20-20 ओवर के फॉर्मेट में भी खेले जाने की संभावना है. अभी इस पर सोच-विचार चल ही रहा है. इस लीग में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के उम्र भी तय करने पर विचार किया जा रहा है. उम्र की सीमा रखने के लिए इसलिए विचार किया जा रहा है ताकि इससे आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर इसका कोई असर न पड़े.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को बनाया कप्तान, लेंगे रोहित शर्मा की जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की यह योजना आईपीएल फ्रेंचाइजियों की हामी भरने पर निर्भर है. दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के फ्रेंचाइजियों के साथ बीसीसीआई का अनुबंध है. यानी आईपीएल जैसी अन्य किसी लीग को शुरू करने के मामले में बीसीसीआई को आईपीएल फ्रेंचाइजियों की रजामंदी की जरूरत लेनी होगी. ऐसा इसलिए है ताकि नए लीग से पुरानी फ्रेंचाइजियों को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े.

आने वाले समय में मिलेंगे कई सवालों के जवाब

इस प्लान को बेहतर रूप देने के लिए चर्चाएं जारी हैं. इस लीग को लेकर यह भी चर्चाएं हो रही है कि क्या ये टूर्नामेंट हर साल भारत में ही खेली जाए या इसके आयोजन हर साल अगल-अलग वेन्यू पर हो. इसे किस फॉर्मेट में खेला जाए. उम्र का दायरा रखा या नहीं. टूर्नामेंट में नए सिरे से फ्रेंचाइजी बेचा जाय या आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ नए अनुबंध के माध्यम से उतरा जाए. आने वाले समय में इस सभी सवालों के जवाब मिलेंग.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital